NSE आईपीओ का ग्रे मार्केट में गिरा भाव, एमडी आशीष चौहान ने कही यह बात

मुंबई- नेशनल स्टॉक एक्सचेंज यानी NSE का IPO 1,700 से ₹1,785 प्रति शेयर पर आ रहा है। कंपनी का इस इश्यू से करीब ₹22,562 करोड़ जुटाने का प्लान है।अपर प्राइस बैंड पर कंपनी की कुल वैल्यूएशन ₹4.42 लाख करोड़ आंकी गई है।

NSE का यह इनिशियल पब्लिक ऑफर 17 सितंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और निवेशक इसमें 21 सितंबर तक बोली लगा सकेंगे। एंकर इन्वेस्टर्स यानी बड़े निवेशकों के लिए शेयरों का एलोकेशन 16 सितंबर को किया जाएगा।आईपीओ के तहत शेयरों का अलॉटमेंट 22 सितंबर को होगा। जिन्हें शेयर अलॉट नहीं होंगे, उन्हें 23 सितंबर को रिफंड प्रोसेस कर दिया जाएगा।

इस IPO के लिए रिटेल निवेशक मिनिमम एक लॉट यानी 8 शेयर्स के लिए अप्लाई कर सकते हैं। यदि आप IPO के अपर प्राइज बैंड ₹1785 के हिसाब से 1 लॉट के लिए अप्लाय करते हैं, तो आपको ₹14,280 का इन्वेस्टमेंट करना होगा।

वहीं रिटेल इनवेस्टर्स IPO के मैक्सिमम 14 लॉट यानी 112 शेयर्स के लिए बिडिंग कर सकते हैं। जिसके लिए इनवेस्टर्स को मैक्सिमम ₹1,99,920 का इन्वेस्टमेंट करना होगा।

कंपनी के इश्यू का करीब 50% हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए रिजर्व रखा गया है। इसके अलावा करीब 35% हिस्सा रिटेल इनवेस्टर्स और लगभग 15% हिस्सा नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) के लिए रिजर्व है।

कंपनी के रेड हरिंग प्रॉस्पेक्टस (RHP) के अनुसार, आईपीओ के तहत बेचे जाने वाले शेयरों की संख्या को 14.89 करोड़ से घटाकर 12.64 करोड़ कर दी गई है।

यह ऑफर पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल (OFS) होगा, यानी इसके तहत कोई भी नया शेयर जारी नहीं किया जाएगा।

कंपनी के जून 2026 में फाइल किए गए ड्राफ्ट रेड हरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) के मुकाबले इश्यू साइज को करीब 15% घटाया है। मार्केट रेगुलेटर सेबी ने 4 सितंबर 2026 को इस DRHP को मंजूरी दी थी।

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया यानी SBI इस IPO में ऑफर फॉर सेल के जरिए सबसे ज्यादा शेयर बेचने वाला शेयरहोल्डर है। SBI अपने 1.59 करोड़ इक्विटी शेयर बेच रहा है। इसके अलावा कनाडा पेंशन प्लान इन्वेस्टमेंट बोर्ड 1.18 करोड़ शेयर, अरंडा इन्वेस्टमेंट्स (मॉरीशस) 1.12 करोड़ शेयर, एमएस स्ट्रैटेजिक (मॉरीशस) 1.10 करोड़ शेयर और न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी 1.05 करोड़ शेयर बेचेगी।

10 सितंबर को फाइल हुए आरएचपी (RHP) के मुताबिक, SBI, एमएस स्ट्रैटेजिक, बैंक ऑफ बड़ौदा, स्टॉक होल्डिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया और जनरल इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया ने बेचने वाले शेयरों की संख्या घटाई है। वहीं कनाडा पेंशन प्लान इन्वेस्टमेंट बोर्ड, अरंडा इन्वेस्टमेंट्स, न्यू इंडिया एश्योरेंस और यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस के शेयर बिक्री के प्रस्ताव में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *