इस शेयर में पांच दिन में मिल सकता है 78 प्रतिशत का रिटर्न, यह है भाव
मुंबई- ईएसडीएस सॉफ्टवेयर सॉल्यूशंस के आईपीओ को निवेशकों को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। 720 करोड़ रुपये का यह इश्यू दूसरे दिन 7 गुना से ज्यादा भर गया है। नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (एनआईआई) में यह इश्यू 17 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब हो चुका है।
ESDS Software Solutions का आईपीओ 28 अगस्त को खुला था। यह 1 सितंबर को बंद हो जाएगा। प्राइस बैंड 408-429 रुपये तय किया है। कंपनी ने एंकर इनवेस्टर्स से 27 अगस्त को 216 करोड़ रुपये जुटाए हैं। ईएसडीएस सॉफ्टवेयर सॉल्यूशंस के शेयर पर ग्रे मार्केट में 335 रुपये का प्रीमियम चल रहा है।
शेयर के प्राइस बैंड के 429 रुपये के ऊपरी लेवल पर इस प्रीमियम का मतलब है कि इस शेयर से करीब 78.09 फीसदी का लिस्टिंग गेंस हो सकता है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि इनवेस्टर्स को यह समझ लेना जरूरी है कि जीएमपी से किसी शेयर की लिस्टिंग के बारे में सिर्फ एक संकेत मिलता है। यह लिस्टिंग गेंस की गारंटी नहीं है।
ईएसडीएस सॉफ्टवेयर की शुरुआत 2005 में हुई थी। यह एआई-आधारित क्लाउड, मैनेज्ड सर्विसेज, डेटा सेंटर इंफ्रास्ट्रक्चर और सॉफ्टवेयर सॉल्यूशंस ऑफर करती है। कंपनी ने FY26 में 2,500 से अधिक क्लाइंट्स को सेवाएं दी है। इनमें बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज और इश्योरेंस, पब्लिक सेक्टर कंपनियां, बिजनेसेज और एंटरप्राइजेज शामिल हैं। FY26 में ऑपरेशंस से कंपनी का रेवेन्यू 472.21 करोड़ रुपये रहा। नेट प्रॉफिट 120.82 करोड़ रुपये रहा।

