इस शेयर में एक लाख का निवेश पांच दिन में बन सकता है 1.74 लाख रुपये
मुंबई- पावर सेक्टर से जुड़ी कंपनी लुमिनो इंडस्ट्रीज के ₹700 करोड़ रुपये का आईपीओ सोमवार को बंद हो गया है। ग्रे मार्केट में इसका शेयर 74 प्रतिशत के उछाल पर कारोबार कर रहा है। यानी एक लाख रुपये का निवेश 1.74 लाख रुपये बन सकता है।
प्राइस बैंड: ₹78 से 82 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था। कम से कम 182 शेयरों के लिए आवेदन किया जा सकता था। कंपनी ने आईपीओ खुलने से पहले एंकर इन्वेस्टर्स से ₹207 करोड़ जुटाए थे, जिसमें 2.52 करोड़ से ज्यादा शेयर ₹82 प्रति शेयर की दर से अलॉट किए गए।
फ्रेश इश्यू से जुटाए गए ₹500 करोड़ में से ₹337 करोड़ का इस्तेमाल कंपनी अपने कर्ज को समय से पहले चुकाने या कम करने में करेगी। ₹15.01 करोड़ का उपयोग अपनी मौजूदा मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी में नई मशीनरी और सिविल वर्क्स के लिए किया जाएगा। बाकी फंड का इस्तेमाल सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए होगा।
31 मार्च 2026 को समाप्त वित्त वर्ष (FY26) में कंपनी का शुद्ध लाभ 28.4% बढ़कर ₹160 करोड़ रहा, जो FY25 में ₹124.59 करोड़ था। ऑपरेशन्स से रेवेन्यू वित्त वर्ष 2026 में बढ़कर ₹2,089.31 करोड़ हो गया (FY25 में ₹1,946.68 करोड़ था)। 31 मार्च 2026 तक कंपनी के पास ₹3,149.88 करोड़ की मजबूत ऑर्डर बुक मौजूद है।
31 अगस्त को Lumino Industries का GMP ₹61 चल रहा है। प्राइस बैंड के ऊपरी स्तर ₹82 और ₹61 के GMP को मिलाकर देखें तो शेयर ₹143 पर लिस्ट हो सकता है। इसका मतलब है कि लिस्टिंग पर ही निवेशकों को 74% का तगड़े मुनाफे का अनुमान है।

