टेक्नोक्रैट्स के शेयर में एक लाख का निवेश पांच दिन में बन गया 1.74 लाख रुपये

मुंबई- टेक्नोक्रैट्स प्लाज्मा सिस्टम्स की 21 अगस्त को शेयर बाजार में लिस्टिंग शानदार रही। शेयर BSE SME पर 74.24 प्रतिशत प्रीमियम के साथ 230 रुपये पर लिस्ट हुआ। तुरंत ही शेयर लिस्टिंग प्राइस से 5 प्रतिशत उछला और 241.50 रुपये पर अपर सर्किट लगा।

IPO के लिए फाइनल इश्यू प्राइस 132 रुपये प्रति शेयर था। कंपनी का 60.98 करोड़ रुपये का पब्लिक इश्यू 142.48 गुना भरा था। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 169.54 गुना, नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 311.97 गुना और रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 176.05 गुना सब्सक्राइब हुआ।

IPO में 46 लाख नए शेयर जारी हुए। कंपनी ने IPO से पहले एंकर इनवेस्टर्स से 17.34 करोड़ रुपये जुटाए। टेक्नोक्रेट्स प्लाज्मा सिस्टम्स लिमिटेड एक इंजीनियरिंग-फोकस्ड कंपनी है। यह औद्योगिक इस्तेमाल के लिए प्लाज्मा-बेस्ड सरफेस ट्रीटमेंट और कोटिंग सॉल्यूशंस उपलब्ध कराती है। कंपनी विभिन्न मैन्युफैक्चरिग क्षेत्रों में सतह की सफाई, एक्टिवेशन, कोटिंग और मॉडिफिकेशन के लिए इस्तेमाल होने वाले प्लाज्मा सिस्टम्स को डिजाइन, डेवलप और इंस्टॉल करती है। इसकी सेवाओं में सिस्टम कस्टमाइजेशन, इंस्टॉलेशन, कमीशनिंग, मेंटेनेंस सपोर्ट और तकनीकी परामर्श शामिल हैं।

टेक्नोक्रैट्स प्लाज्मा सिस्टम्स का वित्त वर्ष 2026 में रेवेन्यू 166 प्रतिशत बढ़कर 131.41 करोड़ रुपये हो गया। शुद्ध मुनाफा 84 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 14.94 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले रेवेन्यू 49.44 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 8.11 करोड़ रुपये था। वित्त वर्ष 2026 के दौरान कंपनी पर 14.73 करोड़ रुपये की उधारी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *