मिल्की मिस्ट का शेयर दूसरे दिन भी रॉकेट बना, 10 फीसदी का अपर सर्किट लगा

मुंबई- मिल्की मिस्ट डेयरी फूड के शेयरों ने कमाल किया है। यह शेयर दूसरे दिन भी 10 फीसदी के अपर सर्किट में रहा। कंपनी के शेयरों की 18 अगस्त को जोरदार लिस्टिंग हुई। पहले दिन यह कारोबार खत्म होने पर शेयर 140 रुपये के इश्यू प्राइस से करीब 30 फीसदी चढ़कर एनएसई पर 181.50 रुपये पर बंद हुए।

19 अगस्त को Milky Mist Dairy Food के शेयर में जोरदार तेजी दिखी। 10 फीसदी चढ़ने के बाद शेयर में अपर सर्किट लग गया। शेयर का भाव 199.55 फीसदी चढ़ने से कंपनी की वैल्यूएशन (मार्केट कैपिटलाइजेशन) 15,362.23 करोड़ रुपये पहुंच गई। कंपनी के आईपीओ को इनवेस्टर्स का जोरदार रिस्पॉन्स मिला था। यह इश्यू 56.12 गुना सब्सक्राइब हुआ था।

मिल्की मिस्ट ने आईपीओ में शेयर का प्राइस बैंड 133-140 रुपये रखा था। इस आईपीओ में कंपनी ने 1,428 करोड़ रुपये मूल्य के नए शेयर इश्यू किए थे। ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत 125 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे गए थे। यह भारत में किसी डेयरी कंपनी का सबसे बड़ा आईपीओ था।

कंपनी ने बताया है कि आईपीओ से मिले पैसे का इस्तेमाल वह कर्ज चुकाने, बिजनेस के विस्तार और प्लांट को आधुनिक बनाने के लिए करेगी। तमिलनाडु के पेरूनदुरई में कंपनी का प्लांट है। कंपनी अपने कोल्ड-चेन इंफ्रास्ट्रक्चर का भी विस्तार कर रही है। कंपनी का प्लान whey protein concentrate, yoghurt और क्रीम चीज प्लांट लगाने का है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *