एसबीआई ग्राहकों को झटका, अब पांचवीं बार कैश निकाला तो लगेगा भारी चार्ज
मुंबई- स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने बेसिक सेविंग्स बैंक डिपॉजिट (BSBD) खाताधारकों को जबरदस्त झटका दिया है। इन ग्राहकों के लिए सर्विस चार्ज के नियमों में बदलाव किया है। नए नियम 1 अक्टूबर 2026 से लागू किए जाएंगे। नए नियमों के लागू होने के बाद बेसिक सेविंग्स बैंक डिपॉजिट खाताधारकों को हर महीने कुल 4 फ्री कैश विड्रॉवल की सुविधा मिलेगी। इसके बाद हर निकासी पर बैंक ₹15 प्लस GST चार्ज वसूल करेगा।
बदलाव का मुख्य आधार यह है कि इन 4 फ्री विड्रॉवल की गिनती कैसे की जाएगी। पहले डिजिटल ट्रांजेक्शन को इस मंथली लिमिट में शामिल नहीं किया जाता था। 1 अक्टूबर से 4 फ्री विड्रॉवल का कैलकुलेशन करते समय डिजिटल ट्रांजेक्शन को भी इसमें गिना जाएगा।
इस 4 फ्री विड्रॉवल की लिमिट में SBI और अन्य बैंकों के ATM से कैश निकासी, बैंक ब्रांच चैनल और डिजिटल ट्रांजेक्शन जैसे AEPS शामिल हैं। SBI का बेसिक सेविंग्स बैंक डिपॉजिट अकाउंट खास तौर पर उन लोगों के लिए डिजाइन किया गया है जो बिना किसी मिनिमम बैलेंस के एक साधारण बैंक खाता चलाना चाहते हैं।

