इंडिगो एप- वेबसाइट पर टिकट बुकिंग में परेशानी, नहीं दिख रहा किराया, वेब चेक इन में दिक्कत
मुंबई- इंडिगो की ऑनलाइन टिकट बुकिंग में परेशानी आ रही है। कुछ यात्रियों को एयरलाइन की वेबसाइट पर फ्लाइट खोजने या नई बुकिंग करने की कोशिश कर रहे यात्रियों को शेड्यूल और किराया नहीं दिख रहा।
एयरलाइन ने कहा- सिस्टम में रुक-रुककर दिक्कत आ रही है। इससे कुछ कस्टमर्स को हमारी ऑनलाइन सेवाओं का इस्तेमाल करने में दिक्कत हो सकती है। हमारी टीमें इस समस्या को जल्द से जल्द ठीक करने के लिए काम कर रही हैं।
ग्राहकों ने जो तीन प्रमुख दिक्कतें बताई उनमें नई बुकिंग नहीं हो रही है। शेड्यूल या किराया नहीं दिख रहा है जिससे टिकट बुकिंग में समस्या आ रही है। इसके साथ जिन लोगों ने टिकट बुक कराई है उनकी वेब चेकइन नहीं हो पा रही है। इससे उनका बोर्डिंग पास भी नहीं निकल रहा है। इससे एयरपोर्ट काउंटरों पर भीड़ बढ़ी और मैनुअल चेकिंग करनी पड़ रही है।
इंडिगो ने यात्रियों से कुछ समय बाद डिजिटल चैनल दोबारा इस्तेमाल करने को कहा। इंडिगो ने कहा कि जिन ग्राहकों को तुरंत यात्रा संबंधी मदद चाहिए, वे कस्टमर्स सपोर्ट हेल्पलाइन से संपर्क करें। जिन कस्टमर्स की यात्रा बाद में है, वे कुछ समय बाद कोशिश करें।

