शबनम सिन्हा होंगी एयरटेल पेमेंट्स बैंक की चेयरपर्सन, मित्तल 10 साल बाद हटेंगे

मुंबई- शबनम सिन्हा इस साल एक अक्तूबर से एयरटेल पेमेंट्स बैंक की नई चेयरपर्सन होंगी। वे नॉन एग्जीक्यूटिव चेयरमैन सुनील भारती मित्तल की जगह लेंगी, जो 30 सितंबर 2026 को अपना 10 साल का कार्यकाल पूरा करके बोर्ड से हट जाएंगे।

शबनम सिन्हा की अध्यक्ष पद पर तीन साल के कार्यकाल के लिए नियुक्ति को बैंक के बोर्ड और भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) से मंजूरी मिल चुकी है। शबनम सिन्हा अभी एयरटेल पेमेंट्स बैंक के बोर्ड में एक इंडिपेंडेंट डायरेक्टर के रूप में कार्यरत हैं। वे बैंक की धोखाधड़ी निगरानी से जुड़ी स्पेशल कमेटी की अध्यक्षता करती हैं।

शबनम ने अपने करियर में वर्ल्ड बैंक के साथ भी काम किया है, जहां उन्होंने एशिया, अफ्रीका और यूरोप में सरकारों और इंस्टीट्यूशंस को गवर्नेंस, रिस्क मैनेजमेंट और ऑपरेशनल प्रभावशीलता पर सलाह दी है। बैंक ने तकनीक को सुलभ बैंकिंग से जोड़कर एक मजबूत और भरोसेमंद संस्थान खड़ा किया है, जो देश भर में करोड़ों लोगों को सेवाएं दे रहा है। मैं मित्तल और बोर्ड के भरोसे के लिए आभारी हूं और आगे की विकास यात्रा को बढ़ाने के लिए तत्पर हूं।

भारती एंटरप्राइजेज के फाउंडर और चेयरमैन सुनील भारती मित्तल अप्रैल 2016 में एयरटेल पेमेंट्स बैंक के नॉन-एग्जीक्यूटिव चेयरमैन बने थे। उनके 10 साल के नेतृत्व में यह बैंक रेवेन्यू के आधार पर भारत का सबसे बड़ा पेमेंट्स बैंक बनकर उभरा है। अभी एयरटेल पेमेंट्स बैंक के पास 12.1 करोड़ से ज्यादा मंथली एक्टिव यूजर्स हैं। एयरटेल थैंक्स एप के जरिए इसके लगभग 3 करोड़ बैंक अकाउंट कस्टमर हैं।

बैंक के वित्तीय नतीजे: FY26 में मुनाफा 73% बढ़कर ₹109 करोड़ था। इससे पिछले वित्तीय वर्ष में यह ₹63 करोड़ था। 2025-26 के दौरान बैंक का रेवेन्यू बढ़कर ₹3,207 करोड़ हो गया, जो 2024-25 में ₹2,709 करोड़ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *