इन शेयरों में मिल सकता है 45 पर्सेंट तक का फायदा, यह रहे इनके नाम और भाव

मुंबई- 5 शेयरों को अलग-अलग ब्रोकरेज हाउसों ने खरीदने की सलाह दी है। इन शेयरों मे आगे चलकर 45 पर्सेंट तक का फायदा मिल सकता है। इसमें बैंकिंग, स्टील, टेक्सटाइल, हेल्थकेयर और फार्मा सेक्टर के शेयर शामिल हैं।

एनबीएफसी कंपनी Shriram Finance को Motilal Oswal ने खरीदने की सलाह दी है। इसका अनुमान है कि यह शेयर 1220 रुपये तक जा सकता है। यानी मौजूदा भाव 983 रुपये की तुलना में इसमें 24 पर्सेंट तक फायदा मिल सकता है। कंपनी का ग्रोथ फोकस अब कमर्शियल व्हीकल से आगे बढ़कर कई सेगमेंट में फैल रहा है।

नोमुरा ने टाटा स्टील के शेयरों को खरीदने की सलाह दी है। यह शेयर 240 रुपये तक जा सकता है। यानी अभी के 185 रुपये के भाव की तुलना में इसमें 29 प्रतिशत तक की तेजी दिख सकती है। Nomura को उम्मीद है कि वित्त वर्ष 2027 की पहली छमाही में घरेलू स्टील कीमतों में बढ़ोतरी से टाटा स्टील को फायदा मिलेगा।

हेल्थकेयर कंपनी Yatharth Hospitals को Choice Institutional Equities ने खरीदने की सलाह दी है। यह शेयर अभी 1024 रुपये पर कारोबार कर रहा है। इसमें 32 पर्सेंट का रिटर्न मिल सकता है। यानी यह आगे 1350 रुपये तक जा सकता है।  

टेक्सटाइल कंपनी Sanathan Textiles पर Emkay ने खरीदने की राय दी है। यह शेयर 675 रुपये तक जा सकता है यानी मौजूदा भाव से इसमें 33 पर्सेंट की तेजी दिख सकती है। पंजाब प्लांट में क्षमता विस्तार और नई मशीनरी से कंपनी की ग्रोथ को बढ़ावा मिल सकता है।

फार्मा कंपनी Dr Reddy’s Laboratories को नोमुरा ने खरीदने की सलाह दी है। यह शेयर 1232 रुपये से बढ़कर 1740 रुपये तक जा सकता है। इसका मतलब है कि इसमें 41 पर्सेंट तक फायदा मिलने की उम्मीद है। बायोलॉजिक्स प्लांट की USFDA मंजूरी और बायोसिमिलर Abatacept की मंजूरी कंपनी के लिए अहम ट्रिगर हैं। मंजूरी मिलने पर कंपनी पहली लहर में Abatacept को 50 से ज्यादा देशों में लॉन्च करने की योजना बना रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *