इस शेयर ने 6 महीने में एक लाख को बनाया 1.64 लाख रुपये, यह है भाव

मुंबई- इंडस्ट्रियल एक्सप्लोसिव्स और डिफेंस सेक्टर की कंपनी बड़ी कंपनी सोलर इंडस्ट्रीज के शेयर ने पिछले छह महीने में 64% से ज्यादा का रिटर्न दिया है। 30 मार्च को 12,076 रुपये के बंद भाव का यह शेयर बुधवार को 19,820 के स्तर तक पहुंच गया।

बुधवार को सोलर इंडस्ट्रीज के शेयरों में 1,170 अंक (6.27%) तक बढ़ोतरी देखी गई। बीते 15 सितंबर को सोलर इंडस्ट्रीज के शेयर ने 22,700 रुपये का नया 52 वीक हाई बनाया था, जहां से वह 16.16% तक गिरा। सोलर इंडस्ट्रीज ने मंगलवार को एक्सचेंज को बताया था कि उसकी सहायक कंपनी सोलर ओवरसीज मॉरीशस लिमिटेड ने बोत्सवाना की कंपनी सोलर एक्सप्लोकेम प्रॉपराइटरी लिमिटेड का अधिग्रहण किया है।

सोलर इंडस्ट्रीज को 30 जून, 2026 को समाप्त हुई वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में 16,900 करोड़ रुपये की आय प्राप्त हुई जिसमें उसे 358.4 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ। कंपनी बल्क एक्सप्लोसिव्स, पैकेज्ड एक्सप्लोसिव्स, डेटोनेटर्स और इनिशिएटिंग सिस्टम्स बनाती है जो मुख्य रूप से खनन, निर्माण और इन्फ्रास्ट्रक्चर में इस्तेमाल होते हैं। इसका डिफेंस सेक्टर के लिए हाई एनर्जी एक्सप्लोसिव्स, एम्यूनिशन, वॉरहेड्स, रॉकेट प्रोपेलैंट्स और डिफेंस सिस्टम्स भी तैयार करती है।

सोलर इंडस्ट्रीज स्पेस और एडवांस डिफेंस के क्षेत्र में भी काम करती है। पिनाका, ब्रह्मोस, आकाश जैसे मिसाइल प्रोग्राम्स के लिए ह कंपोजिट प्रोपेलेंट्स के साथ कई अन्य हाई एनर्जी मैटिरियल्स बनाती है। हाल के वर्षों में भारत सरकार ने डिफेंस सेक्टर को मजबूती देने की दिशा में बड़े कदम उठाए हैं, जिसका भरपूर फायदा कंपनी को मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *