गजा अल्टरनेटिव एसेट मैनेजमेंट का IPO 19 अगस्त से, 152-160 रुपये है इसका भाव
मुंबई- गजा अल्टरनेटिव एसेट मैनेजमेंट का 550 करोड़ रुपये का IPO 19 अगस्त से 21 अगस्त तक खुलेगा। इसका प्राइस बैंड ₹152-₹160 प्रति इक्विटी शेयर तय किया गया है। लॉट साइज 93 शेयर है। IPO में ₹450 करोड़ के 2.81 करोड़ नए शेयर जारी होंगे। साथ ही मौजूदा शेयरधारकों की ओर से ₹100 करोड़ के 63 लाख शेयरों का ऑफर फॉर सेल रहेगा। एंकर निवेशक 18 अगस्त को बोली लगा सकेंगे।
गजा अल्टरनेटिव एसेट मैनेजमेंट, Gaja Capital के नाम से कमर्शियल तौर पर काम करती है। यह भारत पर केंद्रित फंड्स (जिनमें कैटेगरी I और कैटेगरी II अल्टरनेटिव इन्वेस्टमेंट फंड्स शामिल हैं) के लिए इन्वेस्टमेंट मैनेजर के तौर पर और भारत में कंपनियों को कैपिटल देने वाले ऑफशोर फंड्स के लिए एडवाइजर के तौर पर काम करती है।
कंपनी में अभी प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 71.03% है, जबकि बाकी 28.97% हिस्सेदारी पब्लिक शेयरहोल्डर्स के पास है। पब्लिक शेयरहोल्डर्स में HDFC Life Insurance, SBI Life Insurance और Wealthwave Capital जैसे नाम शामिल हैं।
कंपनी IPO में नए शेयरों को जारी कर हासिल होने वाले पैसों में से ₹372 करोड़ का इस्तेमाल कुछ मौजूदा और नए फंड्स के लिए स्पॉन्सर कमिटमेंट्स और ब्रिज लोन चुकाने में करने की योजना बना रही है। बाकी रकम का इस्तेमाल सामान्य कॉरपोरेट कामों के लिए किया जाएगा। IPO में 50% हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs) के लिए, 15% हिस्सा नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NIIs) के लिए और बाकी 35% हिस्सा रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए रिजर्व है। कंपनी को अक्टूबर 2025 में अपने इश्यू के लिए SEBI से मंजूरी मिली थी।
Gaja Alternative Asset Management का वित्त वर्ष 2025-26 में मुनाफा 33.8% बढ़कर ₹79.6 करोड़ रहा। एक साल पहले मुनाफा ₹79.6 करोड़ था। ऑपरेशंस से रेवेन्यू 11% बढ़कर ₹135.5 करोड़ हो गया, जो वित्त वर्ष 2025 में ₹122 करोड़ था। IPO के लिए JM फाइनेंशियल और IIFL फाइनेंशियल सर्विसेज मर्चेंट बैंकर हैं।

