इस सरकारी डिफेंस कंपनी को 1580 करोड़ का फायदा, राजस्व में भी दिखा भारी उछाल

मुंबई- सरकारी डिफेंस कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 14.7% बढ़कर ₹1,580 करोड़ पहुंच गया। पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी का मुनाफा इससे कम था। बाजार को कंपनी से ₹1,493 करोड़ के मुनाफे की उम्मीद थी।

कंपनी का रेवेन्यू भी 14.4% बढ़ा। यह ₹5,515 करोड़ रहा। जून तिमाही में EBITDA 18.8% बढ़कर ₹1,529 करोड़ हो गया। बाजार को EBITDA ₹1,358 करोड़ रहने की उम्मीद थी। सबसे खास बात कंपनी का EBITDA मार्जिन रहा। यह पिछले साल के 26.6% से बढ़कर 27.7% हो गया। बाजार का अनुमान 25.8% मार्जिन का था।

नतीजों का असर HAL के शेयर पर भी दिखा। 12 अगस्त को नतीजे आने के बाद शेयर में 3% से ज्यादा की तेजी आई। NSE पर शेयर ने कारोबार के दौरान ₹5,055 का हाई छुआ। हालांकि, बाद में कुछ मुनाफावसूली भी देखने को मिली। हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स देश की सरकारी एयरोस्पेस और डिफेंस कंपनी है। कंपनी भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना के लिए कई तरह के विमान और हेलीकॉप्टर बनाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *