इंफो एज का शेयर जा सकता है 1500 रुपये के पार, इतना मिल सकता है इसमें फायदा
मुंबई– इंफो एज के शेयरों में जोरदार तेजी है। यह इस समय 1366 रुपए के आसपास कारोबार कर रहा है। ब्रोकरेज हाउसों का मानना है कि यह शेयर 1500 रुपये के पार जा सकता है। यानी निवेशकों को इसमें जबरदस्त फायदा मिलने की उम्मीद है।
ब्रोकरेज फर्म सिटी ने स्टॉक पर खरीदारी की राय देते हुए, इसका लक्ष्य 1400 रुपए से बढ़ाकर 1510 रुपए कर दिया है। सिटी का कहना है कि रिक्रूटमेंट बिलिंग्स में ग्रोथ के कई बड़े ट्रिगर हैं। छोटी अवधि में GCCs से सपोर्ट मिलेगा। कंपनी को बेहतर प्राइसिंग पावर से फायदा मिलेगा। जॉबसीकर मोनेटाइजेशन में सुधार पॉजिटिव फैक्टर है। कंपनी को व्हाइट कॉलर जॉब मार्केट में प्रीमियमाइजेशन से बूस्ट मिलेगा। कंपनी के लिए ARPU-आधारित ग्रोथ का बड़ा ड्राइवर होगा।
इंफो एज पर BOFA ने न्यूट्रल रेटिंग देते हुए इसका लक्ष्य 1330 रुपए से बढ़ाकर 1400 रुपए कर दिया है। ब्रोकरेज का कहना है कि Q1 में कंपनी का प्रदर्शन स्थिर रहा है। हायरिंग ट्रेंड में सुधार जारी रहने की उम्मीद है। प्रीमियम सेगमेंट से Naukri को सपोर्ट मिलेगा। नए AI पहलों से भी इंफो एज (Naukri) को फायदा होने की उम्मीद है।
GOLDMAN SACHS ने इंफो एज पर खरीदारी की राय देते हुए 1410 रुपए प्रति शेयर का टारगेट दिया है। ब्रोकरेज का कहना है कि अलग-अलग कारोबार से रेवेन्यू को सपोर्ट मिलेगा। बेहतर प्राइसिंग पावर और नए इनिशिएटिव से ग्रोथ को बूस्ट मिलने की उम्मीद है। आगे मिड-टीन्स बिलिंग ग्रोथ की उम्मीद है। AI से कॉस्ट सेविंग्स का फायदा मिल सकता है। नए मोनेटाइजेबल (MONETISABLE) प्रोडक्ट्स से भी ग्रोथ बढ़ेगी। हालांकि नए प्रोडक्ट्स अभी शुरुआती दौर में हैं।

