गोदरेज के शेयरधारकों की मौज, हर शेयर पर कंपनी देगी 500 प्रतिशत तक डिविडेंड

मुंबई- FMCG सेक्टर की दिग्गज की गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (GCPL) ने वित्तीय परिणामों के साथ शेयरधारकों के लिए 500 प्रतिशत के डिविडेंड का ऐलान किया है। कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने वित्तीय नतीजों के साथ-साथ 1 रुपये फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर पर 500 प्रतिशत या 5 रुपये अंतरिम लाभांश की मंजूरी दी है।

कंपनी ने इसके साथ डिविडेंड रिकॉर्ड डेट और पेआउट डेट का भी ऐलान कर दिया है। कंपनी ने एक्सचेंजों का दाखिल फाइलिंग में बताया कि पात्र शेयरधारकों की पहचान के लिए रिकॉर्ड डेट 13 अगस्त रखी गई है, जबकि डिविडेंड का भुगतान योग्य निवेशकों को 5 सितंबर 2026 तक कर दिया जाएगा।

जून तिमाही में गोदरेज कंज्यूमर का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 12% बढ़कर 505 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की इसी तिमाही में 453 करोड़ रुपये था। वहीं, रेवेन्यू 18% की बढ़त के साथ 4,225 करोड़ रुपये हो गया। इस दौरान EBITDA 15.5% बढ़कर 802 करोड़ रुपये हुआ, लेकिन EBITDA मार्जिन में गिरावट आई है। यह 19.4% से घटकर 19% पर आ गया। कंपनी के होम केयर सेगमेंट में 12% की ग्रोथ दर्ज की गई। इसमें GK 6-min RNF और Aer Spray 99 का दबदबा बरकरार रहा। वहीं, पर्सनल केयर सेटमेंट में 11% की ग्रोथ हुई है। इस सेगमेंट में साबुन, मैजिक हैंडवाश और सिंथॉल बॉडीवाश की बिक्री में रिकॉर्ड तेजी आई है।

शुक्रवार को शेयर लगभग चार प्रतिशत लुढ़ककर 1,032.30 रुपये के निचले स्तर पर आ गए। हाल के समय में शेयरों में गिरावट बनी हुई है। पिछले एक महीने में यह 5 प्रतिशत गिरा है, जबकि 6 महीने के दौरान लगभग 13 प्रतिशत की गिरावट आई है। एक साल में 14 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *