केकेआर समर्थित कंपनी लीप का आईपीओ आज से, इतना मिल सकता है फायदा

मुंबई- वैश्विक निवेश फर्म केकेआर के स्वामित्व वाली लॉजिस्टिक्स और सप्लाई चैन कंपनी लीप इंडिया का ₹2,480 करोड़ का आईपीओ 7 अगस्त से आम निवेशकों के सबस्क्रिप्शन के लिए खुलने जा रहा है। यह 11 अगस्त को बंद होगा। इश्यू खुलने से ठीक पहले अनलिस्टेड मार्केट में कंपनी के शेयर प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे है।

लीप इंडिया ने आईपीओ में शेयर का भाव 151 से 159 रुपये तय किया गया है। इसमें 480 करोड़ रुपये के फ्रेश इश्यू जारी होंगे जो 3.02 करोड़ शेयर होंगे। मौजूदा निवेश 2,000 करोड़ रुपये के 12.58 करोड़ शेयर बेचेंगे।

2013 में स्थापित लीप इंडिया एंटरप्राइजेज को एसेट-पूलिंग और सप्लाई चैन सॉल्यूशन मुहैया कराती है। कंपनी ई-कॉमर्स, एफएमसीजी, ऑटोमोटिव और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सेक्टर की कंपनियों को इक्विपमेंट पूलिंग, रिटर्नेबल पैकेजिंग, इन्वेंट्री मैनेजमेंट, ट्रांसपोर्टेशन और रिपेयर एंड मेंटेनेंस जैसी सेवाएं देती है। साल 2023 में वैश्विक निवेश फर्म KKR ने अपनी एशिया इंफ्रास्ट्रक्चर रणनीति के तहत कंपनी में बहुमत हिस्सेदारी हासिल की थी।

इश्यू खुलने से पहले अनलिस्टेड बाजार में यह शेयर 3.5% के ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) पर ट्रेड कर रहा था। हालांकि जीएमपी अनऑफिशियल मार्केट का सेंटिमेंट दिखाता है और लिस्टिंग गेन की कोई गारंटी नहीं देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *