यह शेयर दे सकता है 49 प्रतिशत तक मुनाफा, नतीजों के बाद यह है इसका भाव

मुंबई- एक्सिस सिक्यॉरिटीज ने धानुका एग्रीटेक का टार्गेट प्राइस पहले 1,650 रुपये रखा था जो चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही (Q1FY27) में कंपनी के नतीजों के बाद घटाकर 1,500 रुपये कर दिया है। यानी सीधे 9% की कटौती। चूंकि कंपनी का शेयर एक वर्ष में करीब 38% टूटा है, इस कारण घटे हुए टार्गेट प्राइस पर भी बड़ा अपसाइड दिख रहा है।

बुधवार को एनएसई पर कारोबार बंद होने के बाद शेयर का भाव 1,005 रुपये रहा। इस आधार पर ब्रोकरेज का टार्गेट प्राइस 1,500 रुपये को आंकें तो कंपनी में यहां से 49% से भी अधिक का अपसाइड देखा जा रहा है।

वहीं, बीएसई पर भी यह शेयर 2.85 अंक (0.28%) की गिरावट के साथ 1003.90 रुपये पर आ गया। ध्यान रहे कि बुधवार को एनएसई पर धानुका एग्रीटेक का शेयर 1019 रुपये पर खुला और लगातार बिकवाली के दबाव में यह गिरता चला गया।

एक्सिस सिक्यॉरिटीज ने कहा है कि धानुका एग्रीटेक के तिमाही नतीजों के सभी प्रमुख आंकड़े उसके अनुमान से कम रहे हैं। ब्रोकरेज ने कहा, ‘कंपनी का परफॉर्मेंस हर मामले में हमारी उम्मीदों से कम रहा। कंपनी ने 462 करोड़ रुपये का रेवेन्यू बताया, जो पिछले साल की इसी तिमाही के मुकाबले 13% और पिछली तिमाही के मुकाबले 4% कम है।

एक्सिस ने कहा, ‘कंपनी का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू सालाना आधार पर 13% घटकर 462 करोड़ रुपये रह गया। इसकी मुख्य वजह प्रमुख कृषि राज्यों में मॉनसून का देर से आना था, जिससे खरीफ की बुवाई में देरी हुई और हर्बिसाइड के इस्तेमाल के मुख्य समय में मांग कम रही। घरेलू बाजार में कमजोर मांग, कीमतों को लेकर कड़ी प्रतिस्पर्धा और जियोपॉलिटिकल टेंशन के कारण लॉजिस्टिक्स और कच्चे माल की कीमतों में अस्थायी बढ़ोतरी ने भी मुनाफे पर दबाव डाला।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *