बीएलएस पॉलीमर्स के शेयर ने 5 दिन में एक लाख को बनाया 1.65 लाख रुपये

मुंबई- BLS पॉलिमर्स की 3 नवंबर को शेयर बाजार में लिस्टिंग जबरदस्त रही। शेयर ने BSE पर 62.7 प्रतिशत प्रीमियम के साथ ₹244.10 और NSE पर 65.3 प्रतिशत प्रीमियम के साथ ₹248 पर शुरुआत की। IPO प्राइस ₹150 था। कंपनी का ₹255 करोड़ का IPO 241.22 गुना भरा था।

इश्यू में क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 200.25 गुना, नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 559.20 गुना और रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 128.36 गुना सब्सक्राइब हुआ था। BLS पॉलिमर्स स्पेशलाइज्ड पॉलिमर कंपाउंड्स बनाती है। इनका इस्तेमाल तारों, केबलों और जमीन के नीचे बिछाई जाने वाली पाइपलाइनों में किया जाता है।

कंपनी ने IPO से पहले एंकर इनवेस्टर्स से ₹76.50 करोड़ जुटाए। BLS पॉलिमर्स अपने IPO से हुई कमाई का इस्तेमाल मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी में कुछ प्रोडक्ट्स की मैन्युफैक्चरिंग क्षमता बढ़ाने के लिए, वर्किंग कैपिटल जरूरतों को पूरा करने के लिए, आम कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए और IPO पर आए खर्च की भरपाई के लिए करेगी।

BLS पॉलिमर्स का अप्रैल-जून 2026 तिमाही में रेवेन्यू 107.81 करोड़ रुपये रहा। शुद्ध मुनाफा 10.23 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। इस बीच कंपनी पर 62.91 करोड़ रुपये की उधारी थी। वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान कंपनी का रेवेन्यू 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 354.41 करोड़ हो गया।

रिलायंस का शेयर जा सकता है 1800 पार, 33 एनालिस्ट की खरीदने की सलाह

मुंबई- रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में भारी तेजी आ सकती है। कवर करने वाले सभी 33 ब्रोकरेज ने रिलायंस के शेयरों को खरीदने की सलाह दी है। यह पहला मौका है जब सभी एनालिस्ट्स ने बाय कॉल दी है। 2013 की शुरुआत में केवल 31 फीसदी एनालिस्ट्स ने रिलायंस के शेयर को बाय रेटिंग दी थी। दिसंबर 2015 में 86 फीसदी एनालिस्ट्स ने रिलायंस के शेयर को बाय रेटिंग दी थी जबकि अगस्त 2017 में यह आंकड़ा केवल 57 फीसदी रह गया था। हालांकि मार्च 2025 से यह डेटा 90 फीसदी से ऊपर बना हुआ है।

दूसरी तिमाही में कंपनी के प्रॉफिट और रेवेन्यू में काफी तेजी आई है। रिजल्ट के बाद Kotak Institutional Equities और Avendus Spark ने रिलायंस के शेयर के लिए अपनी रेटिंग अपग्रेड की है। Goldman Sachs के निखिल भंडारी ने रिलायंस के शेयर को सबसे ज्यादा 1,840 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है।

रिपोर्ट के मुताबिक CLSA के विकास कुमार जैन ने रिलायंस के शेयर का लक्ष्य 1,800 रुपये सेट किया है। ICICI Securities के प्रबल सेन के मुताबिक यह शेयर 1,740 रुपये तक जा सकता है जबकि JM Financial ने इसका टारगेट प्राइस 1,730 रुपये रखा है। एनालिस्ट्स का कहना है कि यूरोप में डीजल और अमेरिका में पेट्रोल की इंवेंट्री कई साल के लो पर है। रिलायंस को एक्सपोर्ट का फायदा मिल सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *