हुडको का फायदा 35 प्रतिशत बढ़ा, डिविडेंड का भी किया एलान, यह है भाव

मुंबई- सरकारी फाइनेंस कंपनी Housing and Urban Development Corporation (HUDCO) का जून तिमाही में शुद्ध फायदा 35.1% बढ़कर ₹851 करोड़ रहा। पिछले साल की समान तिमाही में यह ₹630 करोड़ था। इस साल स्टॉक 11.50% टूटा है।

जून तिमाही में हुडको की नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) यानी ब्याज से होने वाली शुद्ध आय 21.1% बढ़कर ₹1,149 करोड़ हो गई। एक साल पहले इसी अवधि में यह ₹948 करोड़ थी। तिमाही नतीजों के साथ HUDCO के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए ₹1.25 प्रति इक्विटी शेयर का पहला अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है। यह ₹10 फेस वैल्यू वाले शेयर पर 12.5% के बराबर है।

HUDCO ने 31 जुलाई 2026 (शुक्रवार) को डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट तय की है। यानी जिन निवेशकों का नाम इस तारीख तक कंपनी के रिकॉर्ड में होगा, उन्हें अंतरिम डिविडेंड मिलेगा। कंपनी ने कहा है कि डिविडेंड का भुगतान घोषणा की तारीख से 30 दिनों के भीतर कर दिया जाएगा।

HUDCO एक सरकारी फाइनेंस कंपनी है, जो घर बनाने और शहरों के विकास के लिए लोन देती है। कंपनी हाउसिंग प्रोजेक्ट्स के साथ-साथ मेट्रो, सड़क, पानी की सप्लाई, सीवरेज, स्मार्ट सिटी और दूसरे इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स को फंडिंग देती है। इसके ग्राहक केंद्र और राज्य सरकारें, सरकारी एजेंसियां और सार्वजनिक क्षेत्र की संस्थाएं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *