ICICI Prudential AMC का मुनाफा 23% बढ़ा, AUM 11 लाख करोड़ के पार
मुंबई- ICICI Prudential Asset Management Company (AMC) का शुद्ध मुनाफा पहली तिमाही में सालाना आधार पर 23.1% बढ़कर 965 करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल की समान तिमाही में यह 784 करोड़ रुपये था। बेहतर कुल आय की वजह से कंपनी के मुनाफे में यह बढ़ोतरी देखने को मिली। देश और विदेश में मिलाकर कंपनी के 286 ऑफिस, 1.16 लाख से ज्यादा डिस्ट्रीब्यूटर्स और 3,813 कर्मचारी हैं।
जून तिमाही में ICICI Prudential AMC की कुल आय 17.6% बढ़कर ₹1,564.2 करोड़ रही। एक साल पहले इसी तिमाही में यह ₹1,330.6 करोड़ थी। ऑपरेटिंग रेवेन्यू ₹1,560 करोड़ रहा। ICICI Prudential AMC की तिमाही औसत एसेट अंडर मैनेजमेंट (QAAUM) बढ़कर ₹11.17 लाख करोड़ हो गई। पिछले साल इसी अवधि में यह ₹9.44 लाख करोड़ थी। 30 जून 2026 तक कंपनी की म्यूचुअल फंड मार्केट हिस्सेदारी 13.4% रही।
इक्विटी और इक्विटी ओरिएंटेड स्कीम्स का AUM बढ़कर ₹6.31 लाख करोड़ पहुंच गया। पिछले साल यह ₹5.27 लाख करोड़ था। इस सेगमेंट में कंपनी की मार्केट हिस्सेदारी 14% रही। ICICI Prudential AMC की इक्विटी ओरिएंटेड हाइब्रिड स्कीम्स का AUM बढ़कर ₹2.22 लाख करोड़ हो गया। पिछले साल यह ₹1.77 लाख करोड़ था। इस सेगमेंट में कंपनी की मार्केट हिस्सेदारी 26.6% रही।
जून 2026 में सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP सहित) बढ़कर ₹4,872 करोड़ हो गया, जो एक साल पहले ₹4,245 करोड़ था। यूनिक कस्टमर बेस बढ़कर 1.73 करोड़ हो गया। पिछले साल यह 1.51 करोड़ था।

