इस आईपीओ में मिल सकता है 38 प्रतिशत का फायदा, यहां पर पहुंच गया भाव
मुंबई- फैब्रिक बनाने वाली दिग्गज कंपनी कुसुमगार का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए बंद हो गया है। आखिरी दिन इस ₹650 करोड़ के पब्लिक इश्यू को लेकर निवेशकों में जबरदस्त होड़ दिखी। कुल 128.85 गुना रिस्पांस मिला है।
अनऑफिशियल ग्रे मार्केट में यह शेयर धूम मचा रहा है। इसका प्राइस बैंड 398 से 419 रुपये तय किया गया था। इसका अलॉटमेंट सोमवार को होगा। SBI सिक्योरिटीज ने इस आईपीओ को खरीदने की सलाह दी थी। उसका मानना है कि लंबी अवधि के नजरिए से इस कंपनी में निवेश करना फायदेमंद हो सकता है।
आईपीओ ट्रैक करने वाले एक्सपर्ट्स के मुताबिक, ग्रे मार्केट में कुसुमगार के अनऑफिशियल शेयरों की मांग लगातार बढ़ रही है। कंपनी का अपर प्राइस बैंड ₹419 है। इसका GMP ₹158 प्रति शेयर चल रहा है। इस लिहाज से शेयर की संभावित लिस्टिंग ₹577 (₹419 + ₹158) पर हो सकती है, जो निवेशकों को पहले ही दिन करीब 38% का तगड़ा लिस्टिंग गेन करा सकता है।

