इस शेयर में एक लाख रुपये का निवेश पांच दिन में ही बन गया 1.68 लाख रुपये
मुंबई- IC Electricals की शुक्रवार, 10 जुलाई को NSE SME पर लिस्टिंग जबरदस्त रही। शेयर 67.67 प्रतिशत प्रीमियम के साथ 166 रुपये पर लिस्ट हुआ। IPO प्राइस 99 रुपये था। लिस्टिंग के बाद शेयर में 5 प्रतिशत की तेजी आई और 174.30 रुपये पर अपर सर्किट लगा। कंपनी का इश्यू 3 जुलाई को खुला और 7 जुलाई को बंद हुआ। इसे 295 गुना रिस्पांस मिला था।
IPO में क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 241.75 गुना, नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 764.38 गुना और रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 372.51 गुना भरा। पब्लिक इश्यू का साइज 47.91 करोड़ रुपये था। इसमें 48 लाख नए शेयर जारी हुए।
IC इलेक्ट्रिकल्स कंपनी लिमिटेड रेलवे एप्लीकेशंस के लिए इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बनाने और भारतीय रेलवे को इंजीनियरिंग समाधान देने का काम करती है। कंपनी कई तरह के इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट बनाती है, जैसे रेगुलेटर, बैटरी चार्जर, इमरजेंसी लाइट, इन्वर्टर, माइक्रोप्रोसेसर-बेस्ड कंट्रोल सिस्टम्स और विजिलेंस कंट्रोल डिवाइस।
इसके अलावा, कंपनी कुछ प्रमुख रेलवे कंपोनेंट्स भी बनाती है, जिनमें अल्टरनेटर, ट्रैक्शन मोटर और कंट्रोलर के साथ परमानेंट मैग्नेट अल्टरनेटर शामिल हैं। IC इलेक्ट्रिकल्स रेलवे के इलेक्ट्रिफिकेशन के टर्नकी प्रोजेक्ट भी करती है। वित्त वर्ष 2026 में कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर 18 प्रतिशत बढ़कर 143.81 करोड़ रुपये रहा। शुद्ध मुनाफा 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 14.10 करोड़ रुपये दर्ज किया गया।

