चांदी का भाव तीन दिन में 13,000 रुपये टूटा, अब इस लेवल पर पहुंची कीमत
मुंबई- चांदी की कीमत पिछले तीन दिन में 13,000 रुपये कम हो गई है। इस समय पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव का असर तेल, गैस के अलावा चांदी पर भी दिख रहा है। गुरुवार (9 जुलाई) को बाजार खुलने के बाद चांदी के दामों में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव 0.48% यानी 1,071 रुपये की गिरावट के साथ 2,22,366 रुपये प्रति किलो पर आ गया। इससे पहले पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 2,23,437 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई थी।
बुलियन मार्केट में चांदी का भाव 2,22,640 रुपये प्रति किलो दर्ज किया गया। जबकि चांदी का भाव घटकर 2,45,000 रुपये प्रति किलो पहुंच गया है। कल चांदी की कीमत में 1,396 रुपये प्रति किलो की गिरावट दर्ज की गई। इससे पहले बुधवार को चांदी 7,104 रुपये और मंगलवार को 5,306 रुपये प्रति किलो सस्ती हुई थी।
चांदी के रिकॉर्ड हाई स्तर से तुलना करें, तो इसकी कीमत अब तक लगभग 1.87 लाख रुपये प्रति किलो तक गिर चुकी है। वहीं, लगातार गिरते दामों ने निवेशकों और खरीदारों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। हालांकि, बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक चांदी की कीमतों में आगे भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

