बाटा इंडिया का शेयर 17 प्रतिशत उछला, जानिए अब कहां तक जाएगा इसका भाव

मुंबई- बाटा इंडिया के शेयरों में 18 जून को दोपहर बाद पंख लग गए। शेयर करीब 17 फीसदी उछल गए। कंपनी ने संजय राव को नया मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ नियुक्त करने का ऐलान किया है। इसका असर शेयरों पर दिखा। बाटा का शेयर एनएसई का टॉप गेनर बन गया।

Bata India ने एक्सचेंजों को बताया है कि राव गुंजन शाह की जगह लेंगे। कंपनी के बॉस के रूप में उनका पांच साल का कार्यकाल पूरा हो रहा है। राव इससे पहले Nike में थे। वह Nike Retail में सीनियर डायरेक्टर थे। उन पर कंपनी के फ्रांस और Benulex मार्केट्स की जिम्मेदारी थी। उन्हें रिटेल और कंज्यूमर लीडरशिप का दो दशकों से ज्यादा का अनुभव है। वह इंडिया, दक्षिण एशिया, चीन और यूरोप में काम कर चुके हैं।

Nike से पहले राव Inditex में काम कर चुके हैं। उन्होंने इंडिया में Zara के बिजनेस को स्थापित करने में बड़ी भूमिका निभाई थी। जारा का टाटा ग्रुप के साथ ज्वाइंट वेंचर है। राव की नियुक्ति पर बाटा ग्रुप के सीईओ पानोस मायटारोस ने कहा, “इंडिया बाटा ग्रुप के लिए सबसे अहम बाजार है। यह हमारे लॉन्ग टर्म ग्रोथ अपॉर्चुनिटीज में सबसे बड़ा है।”

उन्होंने कहा कि बाटा इंडिया का ब्रांड काफी पावरफुल है। ग्राहकों का इस ब्रांड पर भरोसा है। स्ट्रॉन्ग फाउंडेशन के साथ बाटा की ग्रोथ के लिए काफी गुंजाइश है। उन्होने कहा, “अगला कदम ग्राहकों के करीब पहुंचना, ट्रेंड के हिसाब से तेजी से बदलना और ग्राहकों को ऐसे शूज ऑफर करना है, जिसे वह अपनी जिंदगी के हर हिस्से के लिए चाहते हैं।”

उन्होंने कहा कि राव के पास गहरा रिटेल और कंज्यूमर एक्सपीरियंस है। उन्हें इंडियन मार्केट्स के साथ अंतरराष्ट्रीय मार्केट्स की भी समझ है। उन्होंने कहा कि राव बाटा इंडिा को अगले चरण में ले जाने वाले सही व्यक्ति हैं। कंपनी और उसके बोर्ड ने निवर्तमान सीईओ गुजंन शाह का आभार जताया। उन्होंने बीते पांच साल में कंपनी को लीडरशिप दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *