सोना 9,345 रुपये और चांदी 22,853 रुपये हुई महंगी, इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ने का असर

मुंबई- केंद्र सरकार ने सोना और चांदी के आयात पर लगने वाली ड्यूटी 6% से बढ़ाकर 15% कर दी है। बुधवार को जारी इस आदेश के बाद सोना 9 हजार और चांदी 22 हजार रुपए महंगी हो गई है। 10 ग्राम सोने का भाव ₹9,345 बढ़कर 1,60,977 रुपए और 1 किलो चांदी का भाव 22,853 रुपये बढ़कर 2,87,720 रुपए पर पहुंच गया है। सरकार का मकसद विदेशी खरीद कम करना और देश के विदेशी मुद्रा भंडार पर पड़ रहे दबाव को घटाना है।

सरकार ने सोने पर 10% बेसिक कस्टम ड्यूटी और 5% एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर एंड डेवलपमेंट सेस (AIDC) लगाया है। इस तरह कुल प्रभावी टैक्स 15% हो गया है। इससे पहले 2024 के बजट में वित्त मंत्री सीतारमण ने इंपोर्ट ड्यूटी 15% से घटाकर 6% की थी।

इंडस्ट्री से जुड़े लोगों का कहना है कि टैक्स बढ़ने से तस्करी बढ़ सकती है। इससे पहले जब ड्यूटी कम की गई थी, तब स्मगलिंग में कमी आई थी। सरकार ने करंट अकाउंट डेफिसिट (चालू खाता घाटा) को काबू में रखने के लिए यह कदम उठाया है। पहले से ही ऊंची कीमतों के बीच यह फैसला मांग को प्रभावित कर सकता है। ज्यादा ड्यूटी का असर ज्वेलरी की मांग और ज्वेलरी कंपनियों के शेयरों पर पड़ सकता है। अगर कीमतें और बढ़ीं, तो गोल्ड कॉइन और ETF की मांग भी कमजोर पड़ सकती है। साथ ही, स्मगलिंग बढ़ने का खतरा भी फिर से पैदा हो सकता है।

अब बाजार की नजर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की चीन यात्रा पर रहेगी। इस दौरान ट्रेड टैरिफ और ईरान संघर्ष से जुड़े मुद्दों पर अहम संकेत मिल सकते हैं। उन्होंने कहा कि टेक्निकल स्तर पर COMEX Gold को 4,650 डॉलर के पास मजबूत सपोर्ट मिल रहा है। इससे निचले स्तरों पर बाजार का सेंटीमेंट अभी भी मजबूत बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *