तमिलनाडु के भावी मुख्यमंत्री हर महीने एफडी के ब्याज से कमा रहे हैं 50 लाख रुपये

मुंबई- तमिल सुपरस्टार और TVK प्रमुख थलपति विजय ने चुनावी हलफनामे में अपनी नेटवर्थ 624 करोड़ रुपये बताई है। उनकी अचल संपत्ति 220 करोड़ रुपये और चल संपत्ति 404 करोड़ रुपये है। उन्होंने अपनी कमाई का जरिया स्व-रोजगार, रेंट और ब्याज से कमाई बताया है।

विजय ने अपने 624 करोड़ में से 100 करोड़ की एफडी कर रखी है। फिलहाल, एफडी पर ब्याज दर 6.25% से 7.50% के बीच चल रही है। अगर औसत ब्याज 6 फीसदी भी मान लें, तो विजय की ब्याज पर हर महीने 50 लाख की कमाई होगी। इसका मतलब है कि करीब ₹6.5 करोड़ सालाना।

सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स इस बात से हैरान हैं कि जब म्यूचुअल फंड्स में निवेश तेजी से बढ़ रहा है, तब भी विजय की इसमें कोई खास दिलचस्पी नहीं दिखती। उनका ज्यादातर पैसा बैंक के सेविंग्स अकाउंट और एफडी जैसे कम रिटर्न वाले विकल्पों में रखा हुआ है, जबकि शेयर बाजार में उनकी हिस्सेदारी बेहद सीमित है।

म्यूचुअल फंड और एफडी की तुलना सीधे करना सही नहीं होगा। क्योंकि दोनों का मकसद अलग है। एफडी सुरक्षित और तय रिटर्न देती है, इसलिए कम जोखिम चाहने वालों के लिए ठीक है। लेकिन, इसमें रिटर्न आमतौर पर महंगाई के आसपास ही रहता है। वहीं म्यूचुअल फंड में उतार-चढ़ाव जरूर होता है, लेकिन लंबी अवधि में यह एफडी से ज्यादा रिटर्न देने की क्षमता रखता है, खासकर इक्विटी फंड्स।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *