इस शेयर में एक लाख रुपये का निवेश बन गया 3 करोड़ रुपये, यह है इसका भाव
मुंबई- चोलामंडलम इन्वेस्टमेंट एंड फाइनेंस कंपनी लिमिटेड (Cholamandalam Investment and Finance Company Ltd) स्टॉक ने निवेशकों को करोड़पति बना दिया है। कभी इस शेयर की कीमत 10 रुपये से कम थी। अब यह 1600 रुपये से ज्यादा हो गई है।
चोलामंडलम के शेयर में मंगलवार को भी तेजी आई। सोमवार को यह शेयर 1,638.30 रुपये पर बंद हुआ था। मंगलवार को यह तेजी के साथ खुला। दिन में कारोबार के दौरान यह अधिकतम 1,666 रुपये पर पहुंच गया था। हालांकि यह दिन के निम्नतम स्तर 1,624 रुपये पर भी पहुंचा। लेकिन अंत में 1.12% की तेजी के साथ 1656.60 रुपये पर बंद हुआ।
चोलामंडलम के शेयर ने एक महीने में 19 फीसदी का रिटर्न दिया है। यानी एक लाख का निवेश इस दौरान 1.19 लाख रुपये हो गया है। हालांकि, इस साल यह शेयर करीब 4 फीसदी लुढ़क चुका है। एक साल में भी इसका रिटर्न निराशाजनक रहा है। एक साल में इसमें करीब 7 फीसदी की वृद्धि हुई है।
यह शेयर करीब 16 साल में निवेशकों को करोड़पति बना चुका है। मार्च 2010 में इस शेयर की कीमत करीब 16.37 रुपये थी। अब यह शेयर 1656.60 रुपये पर पहुंच गया है। ऐसे में इन 16 साल में इसका रिटर्न 10000% से ज्यादा रहा। अगर आपने 16 साल पहले इसमें एक लाख रुपये निवेश किए होते तो वे बढ़कर आज एक करोड़ से ज्यादा हो चुके होते।
बात अगर और लंबे समय की करें तो इसने और ज्यादा रिटर्न दिया है। जनवरी 1999 में इस शेयर की कीमत 5.28 रुपये थी। यानी 10 रुपये से कम। अब इसकी कीमत 1656.60 रुपये हो गई है। इन 27 सालों में इसने एक लाख रुपये के निवेश को 3 करोड़ रुपये से ज्यादा में बदल दिया है।

