शोभा का फायदा 124 फीसदी बढ़ा, हर शेयर पर निवेशकों को 6 रुपये का डिविडेंड मिलेगा

मुंबई- रियल एस्टेट कंपनी Sobha Ltd को चौथी तिमाही में 92 करोड़ रुपये का शुद्ध फायदा हुआ है। एक साल पहले की समान तिमाही से यह करीब 124% ज्यादा है। वहीं रेवेन्यू 60.2% बढ़कर ₹1,908 करोड़ पहुंच गया, जो पहले ₹1,215 करोड़ था।

पूरे वित्त वर्ष 2025-26 में Sobha ने ₹8,136 करोड़ की रिकॉर्ड सेल्स की। इसमें कंपनी का हिस्सा ₹6,706 करोड़ रहा। सबसे बड़ा योगदान बेंगलुरु से आया, जहां ₹4,478 करोड़ की सेल्स हुई, जो कुल का 55% है।

NCR से ₹2,455 करोड़ का योगदान मिला, जहां ग्रेटर नोएडा में विस्तार और गुरुग्राम में सर्विस रेजिडेंस लॉन्च का फायदा मिला। केरल से ₹808 करोड़ और बाकी शहरों से ₹396 करोड़ की सेल्स हुई।

जनवरी-मार्च तिमाही में बेंगलुरु से ₹1,037 करोड़ की सेल्स हुई, जो कुल का 51% है। इसके बाद NCR से ₹610 करोड़ आए, जिसमें मार्च 2026 में SOBHA Rivana लॉन्च का असर दिखा। केरल से ₹259 करोड़ और अन्य शहरों से ₹71 करोड़ की सेल्स हुई।

दो से तीन करोड़ की रेंज के घरों की सबसे ज्यादा डिमांड रही। SOBHA Aurum, SOBHA Townpark, SOBHA Rivana और SOBHA Ayana जैसे प्रोजेक्ट्स ने इस सेगमेंट में 67% योगदान दिया। तीन से पांच करोड़ के घरों में 176% की तेज बढ़त देखने को मिली। इसमें SOBHA Magnus, SOBHA Rivana और SOBHA Neopolis व Townpark के 3 और 4 BHK घरों की अच्छी बिक्री हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *