इस फाइनेंस कंपनी का फायदा 9 गुना बढ़ा, हर शेयर पर 11 रुपये का डिविडेंड

मुंबई- नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी (NBFC) Piramal Finance का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर करीब 9 गुना बढ़कर ₹603 करोड़ हो गया। यह पिछले साल इसी तिमाही में ₹64 करोड़ था। पूरे वित्त वर्ष 2026 में कंपनी का मुनाफा 168% बढ़कर ₹1,540 करोड़ पहुंच गया।

पिरामल फाइनेंस के मुनाफे में बड़ी बढ़त कुछ खास डील्स की वजह से आई। Piramal Imaging की बिक्री से करीब 148 मिलियन डॉलर की डिफर्ड रकम मिली। कंपनी ने Shriram Life Insurance में हिस्सेदारी ₹600 करोड़ में बेच दी। साथ ही IFC और ADB से $350 मिलियन की फंडिंग भी हासिल की।

पिरामल फाइनेंस का एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) FY26 में 25% बढ़कर ₹1,01,230 करोड़ हो गया। ग्रोथ AUM 33% बढ़कर ₹98,423 करोड़ पहुंच गया। वहीं ग्रोथ-टू-लेगेसी AUM का अनुपात सुधरकर 97:03 हो गया, जो बताता है कि कंपनी तेजी से नए बिजनेस पर फोकस कर रही है।

ग्रोथ बिजनेस का प्री-टैक्स प्रॉफिट FY26 में ₹1,560 करोड़ रहा। RoAUM बढ़कर 2.1% हो गया, जो पिछले साल 1.8% था। पिरामल फाइनेंस की एसेट क्वालिटी में कोई बड़ी खराबी नहीं दिखी। ग्रॉस NPA 2.3% और नेट NPA 1.6% पर रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *