50 लाख का होम लोन लिए तो महीने की किस्त में बढ़ सकता है इतना रुपया

मुंबई- होम लोन और कार लोन की ईएमआई चुकाने वाले लोगों को त्योहारों से ठीक पहले बड़ा झटका लगा है। आरबीआई ने 7 अक्तूबर को रेपो रेट बढ़ाने का ऐलान किया। यह 5.25 फीसदी से बढ़कर 5.25 हो गया है। इससे होम लोन और कार लोन लेने वाले लोगों की ईएमआई बढ़ जाएगी।

बैंक आम तौर पर रेपो रेट में हुए इजाफा के अनुपात में अपना इंटरेस्ट रेट बढ़ाते हैं। इसका मतलब है कि अगर किसी व्यक्ति ने 7.75 फीसदी इंटरेस्ट रेट पर होम लोन लिया है तो उसका इंटरेस्ट रेट 25 बेसिस प्वाइंट्स (बीपीएस) बढ़कर 8 फीसदी हो जाएगा। इससे हर महीने की उसकी EMI भी बढ़ जाएगी।

इस बात को ऐसे समझिए। मान लीजिए किसी ने 50 लाख रुपये का होम लोन 20 साल के लिए लिया है। इस लोन का इंटरेस्ट रेट 7.75 फीसदी है। उसे हर महीने 41,047 रुपये की EMI चुकानी पड़ती है। इस कैलकुलेशन में व्यक्ति को 20 साल में कुल 50,00,000 रुपये के होम लोन पर 48,51,383 रुपये इंटरेस्ट चुकाना पड़ता है।

रेपो रेट 25 बेसिस प्वाइंट्स बढ़ने के बाद व्यक्ति के होम लोन का इंटरेस्ट रेट 7.75 फीसदी से बढ़कर 8 फीसदी हो जाएगा। इससे हर महीने की उसकी EMI भी बढ़ जाएगी। अब उसकी EMI बढ़कर 41,822 रुपये हो जाएगी। इसका मतलब है कि पहले के मुकाबले उसे अब हर महीने 775 रुपये ज्यादा EMI चुकानी होगी। यह तब है जब होम लोन का इंटरेस्ट रेट 8 फीसदी पर बना रहता है। अगर आगे फिर से रेपो रेट बढ़ने पर बैंक इंटरेस्ट रेट बढ़ाता है तो उसकी EMI और ज्यादा बढ़ेगी।

कोविड के बाद आरबीआई ने महंगाई को काबू में करने के लिए मई 2022 में इंटरेस्ट रेट बढ़ाना शुरू किया था। उसने लगातार अपनी छह मॉनेटरी पॉलिसी में रेपो रेट बढ़ाया था। इससे रेपो रेट 4 फीसदी से बढ़कर फरवरी 2023 तक 6.5 फीसदी हो गया था। इसका सीधा असर होम लोन लेने वाले लोगों की EMI पर पड़ा था। हालांकि, बाद में उसने रेपो रेट घटाना शुरू किया था। इससे EMI में राहत मिली थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *