अल्ट्राटेक सीमेंट देगी हर शेयर पर 240 रुपये का डिविडेंड, मुनाफा 20 प्रतिशत बढ़ा

मुंबई- आदित्य बिड़ला ग्रुप की कंपनी अल्ट्राटेक सीमेंट का जनवरी-मार्च 2026 तिमाही में शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा 2,982.76 करोड़ रुपये रहा। यह एक साल पहले के मुनाफे 2,482.04 करोड़ रुपये से 20 प्रतिशत ज्यादा है। कंसोलिडटेड रेवेन्यू सालाना आधार पर लगभग 12 प्रतिशत बढ़कर 25799.47 करोड़ रुपये रहा। मार्च 2025 तिमाही में यह 23063 करोड़ रुपये था।

कंपनी ने बताया कि खर्च बढ़कर 21894 करोड़ रुपये के हो गए, जो मार्च 2025 तिमाही में 20,044.49 करोड़ रुपये के थे। 2025-26 के दौरान अल्ट्राटेक सीमेंट का शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा 8,165 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले यह 6,039 करोड़ रुपये था। ऑपरेशंस से कंसोलिडटेड रेवेन्यू 88,511 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। वित्त वर्ष 2025 में यह 75,955 करोड़ रुपये था।

अल्ट्राटेक सीमेंट के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2026 के लिए शेयरहोल्डर्स को 240 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड देने का फैसला किया है। इस पर कंपनी की सालाना आम बैठक में शेयरहोल्डर्स की मंजूरी ली जाएगी। यह कंपनी की ओर से घोषित अब तक का सबसे ज्यादा डिविडेंड है। रिकॉर्ड डेट की घोषणा बाद में की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *