राजा भइया बोले, एक युग का अंत हो गया, टूट गया उनके दिल से जुड़ा यह घर

मुंबई- उत्तर प्रदेश की राजनीति में रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया लगातार सुर्खियों में रहते हैं। उत्तर प्रदेश के कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने राजनीति के उलट एक इमोशनल पोस्ट किया है। सोशल मीडिया पर एक टूटते घर की तस्वीर शेयर की है।

अपने पोस्ट में राजा  लिखा कि, ‘एक गांव में ये घर हमको बहुत प्रिय लगता था, पूरे क्षेत्र में सबसे प्यारा घर, जब भी उधर से गुज़रते तो गाड़ी धीमी करके देखते हुये जाते थे। आज देखा वो घर टूट रहा है पक्के मकान के लिये जगह बनाने के लिये। बहुत दुख हुआ, लगा जैसे कि एक युग का अंत हो रहा है, हमेशा के लिये। मिट्टी के घर अब भले ही इतिहास में विलीन होते जा रहे हों, और उनका स्थान पक्के मकान लेते जा रहे हों, किंतु वो हम सभी की मधुर स्मृतियों में सदैव जीवंत रहेंगे।’ राजा भैया ने अपने पोस्ट के साथ घर की एक तस्वीर भी शेयर की है।

यूपी में 2022 के विधानसभा चुनाव में राजा भैया का जनसत्ता दल भले ही दो सीटें जीत पाई हो लेकिन सुर्खियां बन गईं। चर्चा में इस पर जोर ज्यादा रहा कि मायावती की बहुजन समाज पार्टी के पास सिर्फ एक विधायक है, जबकि बसपा सरकार में जेल तक जाने वाले रघुराज की पार्टी ने दो सीटें जीतीं। बता दें कि, रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह की ओर से एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह पर लगाए गए धोखाधड़ी, जालसाजी के आरोपों को लेकर हाईकोर्ट में सुनवाई भी चल रही है। उनके पारिवारिक कहल की खबरें भी सामने आई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *