जानिए दिल्ली के शहरों में देश के सबसे बड़े अमीर कारोबारी कहां-कहां रहते हैं

मुंबई- दिल्ली में देश की कई जानी-मानी हस्तियां और खिलाड़ी भी अपना आशियाना बना रहे हैं। हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2024 की मानें तो देश को टॉप अरबपतियों में से 57 दिल्ली में रहते हैं। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के बाद सबसे ज्यादा बिलिनेयर दिल्ली में ही रहते हैं। दिल्ली के कुछ महंगे रिहायशी इलाके हैं जहां अरबपति रहते हैं।

दिल्ली के सबसे महंगे रिहायशी इलाकों की लिस्ट में पहले नंबर पर आता है पृथ्वीराज रोड। यह नई दिल्ली के बीचों-बीच बसा है। यह नेताओं, उद्योगपतियों और अमीर लोगों का पसंदीदा रिहायशी इलाका है। यह सड़क गोल्फ कोर्स के हरे-भरे मैदानों से घिरी हुई है। यह इलाका अपने विशाल बंगलों और आलीशान घरों के लिए जाना जाता है।

दूसरे नंबर पर आता है जोर बाग। यह हुमायूं के मकबरे और सफदरजंग मकबरे जैसे प्रमुख ऐतिहासिक स्मारकों के पास स्थित है। इसकी गिनती दिल्ली के सबसे पॉश इलाकों में होती है। यहां बॉलीवुड की कई हस्तियों, राजनेताओं और बड़े-बड़े बिजनेसमैन का ठिकाना है। जोर बाग में आपको पुराने जमाने के घरों और आधुनिक अपार्टमेंट का मिश्रण मिलेगा। यह लोधी गार्डन के पास है, जो दिल्ली के सबसे हरे-भरे इलाकों में से एक है। यह खान मार्केट जैसे चहल-पहल वाले व्यावसायिक केंद्रों से कुछ ही दूरी पर है।

तीसरे नंबर पर आती है डिफेंस कॉलोनी जो यह दक्षिण दिल्ली के बीचों-बीच स्थित है। इस पॉश इलाके में देश के कुछ सबसे अमीर परिवार रहते हैं। यह इलाका एम्स जैसे प्रतिष्ठित अस्पताल, बेहतरीन चिकित्सा सुविधाओं और प्रसिद्ध रेस्टोरेंट्स के करीब है। यह अमीर लोगों के बीच इसकी लोकप्रियता का सबसे बड़ा कारण है। यहां आपको बड़े-बड़े आलीशान घर और आलीशान अपार्टमेंट मिलेंगे।

वैसे तो दक्षिण दिल्ली को पारंपरिक रूप से दिल्ली का सबसे महंगा रियल एस्टेट बाजार माना जाता है। लेकिन उत्तरी दिल्ली में स्थित मॉडल टाउन एक प्रमुख रिहायशी जगह के रूप में उभरा है। डीएलएफ ग्रुप द्वारा विकसित मॉडल टाउन दिल्ली के पहले रिहायशी इलाकों में से एक था जहां प्राइवेट रियल एस्टेट सेक्टर ने पैर पसारे। तब से यह सरकारी अधिकारियों, बिजनेसमैन और मशहूर हस्तियों का केंद्र बन गया है।

दक्षिण दिल्ली में स्थित न्यू फ्रेंड्स कालोनी इलाका लंबे समय से शहर के सबसे अमीर इलाकों में से एक माना जाता है। यहां बड़ी संख्या में प्रभावशाली बिजनेसमैन, नेता और मशहूर हस्तियां रहती हैं। इस इलाके में शांत वातावरण, चौड़ी सड़कें और आलीशान घर हैं। यह इलाका प्रमुख व्यापारिक केंद्रों से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। साथ ही दिल्ली के कुछ बेहतरीन स्कूल, कॉलेज और अस्पताल भी इसके पास में ही हैं।

पंचशील पार्क छठें क्रमांक पर है। यह इलाका भी दक्षिणी दिल्ली में स्थित है। यह एक पॉश इलाका है जो चारों तरफ से हरियाली से घिरा हुआ है। यहां हौज खास वन और हौज खास डिस्ट्रिक्ट पार्क हैं। यहां आपको बड़े-बड़े अपार्टमेंट, इंडिपेंडेंट फ्लोर और बड़े बंगले मिलेंगे। कई घरों में हरे-भरे बगीचे और निजी आंगन भी हैं। यह इलाका अपने शांत और हरे-भरे वातावरण के लिए जाना जाता है। पंचशील पार्क में कई दूतावास और वाणिज्य दूतावास हैं। इसकी खासियत और प्राकृतिक सुंदरता इसे दिल्ली में रहने के लिए सबसे महंगी जगहों में से एक बनाती है।

इस लिस्ट में सातवें नंबर पर आता है निज़ामुद्दीन पश्चिम। इंडिया गेट के दक्षिण में स्थित यह एक पॉश इलाका है। यह अपने ऐतिहासिक महत्व और शांत वातावरण के लिए जाना जाता है। यहां कई जानी-मानी हस्तियां रहती हैं। यह एक व्यस्त इलाका है, लेकिन फिर भी इसे अक्सर दिल्ली का ग्रीन लंग कहा जाता है। इसकी वजह यह है कि इसके करीब नर्सरी, दिल्ली गोल्फ क्लब और हुमायूं का मकबरा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *