अब पूरी तरह से IT ऑफिस में आना कर्मचारियों का इतिहास बन जाएगा
मुंबई- IT कंपनियों में अब ज्यादातर कर्मचारी ऑफिस से काम कारण लगे हैं। हालांकि अब भी हाइब्रिड मॉडल जारी है। पर अप्रैल से हफ्ते में कर्मचारियों को दो दिन ऑफिस जाना जरूरी हो सकता है। इसके ठीक उलट, अब पूरी तरह से ऑफिस में कर्मचारियों की मौजूदगी एक इतिहास बन सकती है।
विप्रो पहले ही कह चुकी है कि सीनियर कर्मचारी 3 मार्च से हफ्ते में दो दिन काम पर वापस आएंगे। इंफोसिस के एक्जिक्युटिव वाइस प्रेसिडेंट (हेड एचआर) रिचर्ड लोबो ने कहा कि इंफोसिस एक हाइब्रिड मॉडल की उम्मीद करता है। इसमें लगभग 40 – 50% कर्मचारी किसी भी दिन कार्यालय से काम कर सकते हैं।
इंफोसिस अपने ऑफिस में चरणबद्ध तरीके से कर्मचारियों को बुला रही है। हफ्ते में एक या दो दिन कार्यालय में आने के लिए यह प्रोत्साहित कर रही है। IT प्रमुख टेक महिंद्रा ने भी कर्मचारियों को अप्रैल से शुरू होने वाले हफ्ते में दो दिन कार्यालय आने के लिए कहा है। जबकि HCL टेक्नोलॉजीज ने कहा है कि वह फिलहाल अपने हाइब्रिड वर्क मोड को जारी रखेगी।
टेक महिंद्रा के CEO CP गुरनानी ने कहा कि वर्तमान में उसके लगभग 18% कर्मचारी ऑफिस से काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि हमने उन्हें 1 अप्रैल से हफ्ते में कम से कम दो दिन ऑफिस से काम करने को कहा है।मंगलवार तक भारत में एक्टिव केस 60 दिनों के बाद एक लाख से नीचे आ गए।
पिछले महीने, भारत की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर सेवा फर्म टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने एक रिमोट वर्किंग पॉलिसी के बारे में बताया जो बेस लोकेशन से काम को जरूरी बताती है, भले ही सहयोगी घर से काम कर रहे हों। कर्मचारियों को भेजे गए ईमेल के अनुसार, TCS को उम्मीद है कि लोग अपने लोकेशन पर घर से काम करेंगे, भले ही वह ऑफिस के बाहर से काम करना जारी रखे।
फिलहाल इंफोसिस के 96% कर्मचारी घर से ही काम कर रहे हैं और अगले 3-4 महीने में महामारी जैसे-जैसे कम होगी तो ऑफिस ज्यादा लोग आना शुरू करेंगे। हालांकि, कंपनी का मानना है कि भविष्य तो हाइब्रिड मॉडल ही होगा। इसके तहत कुछ कर्मचारी रोजाना आएंगे जबकि कुछ पूरी तरह से बाहर से ही काम करेंगे। कुछ कभी घर से तो कभी ऑफिस से काम करेंगे।
एक कंपनी के अधिकारी ने बताया कि शुरूआत में हम अपने मैनेजर्स और लीडर्स को हफ्ते में एक या दो दिन ऑफिस आने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। हम टीम मीटिंग के साथ-साथ अन्य कार्यालय गतिविधियों (office activities) को भी प्रोत्साहित कर रहे हैं।
HCL टेक्नोलॉजीज के प्रवक्ता ने कहा कि HCL में हमारी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक हमारे कर्मचारियों और उनके परिवारों की सुरक्षा और उनकी भलाई है। हम अपने बिजनेस को सामान्य बनाए रखने के लिए भी पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं, जिससे हमारे ग्राहकों को लगातार सेवाएँ सुनिश्चित हो सकें।

