अनुपम रसायन के आईपीओ को मिली सेबी की मंजूरी, 760 करोड़ जुटाएगी

मुंबई स्पेशिएलिटी केमिकल बनाने वाली कंपनी अनुपम रसायन को उसके 760 करोड़ रुपये के प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए मार्केट रेगुलेटर सेबी की मंजूरी मिल गई है। कंपनी ने आईपीओ के लिए दिसंबर में दस्तावेज जमा कराए थे। कंपनी इश्यू से हासिल रकम का इस्तेमाल कर्ज चुकाने के लिए करेगी। 

अनुपम ने अपने आईपीओ के लिए एक्सिस कैपिटल, अंबिट प्राइवेट, आईआईएफएल सिक्योरिटीज और जेएम फाइनेंशियल को मर्चेंट बैंकर नियुक्त किया है। सूरत स्थित इस कंपनी के आईपीओ में कुछ शेयर कंपनी के कर्मचारियों के लिए रिजर्व रखे जाएंगे। कंपनी कर्मचारियों को शेयर के प्राइस में डिस्काउंट भी दे सकती है। अनुपम रसायन के आईपीओ को लेकर तैयार दस्तावेज में कहा गया है कि आईपीओ से मिलने वाली राशि का इस्तेमाल मुख्य तौर पर कर्ज भुगतान में किया जाएगा। 

अनुपम रसायन ने 1984 में कामकाज शुरू किया था। पहले वह पारंपरिक उत्पाद बनाती थी। अब वह स्पेशियलिटी केमिकल बनाती है। गुजरात में अनुपम के 6 मल्टी-पर्पस मैन्युफैक्चरिंग प्लांट हैं। इनकी कुल कैपेसिटी करीब 23,396 मीट्रिक टन है। कंपनी मुख्य रूप से एग्रोकेमिकल, पर्सनल केयर और फार्मास्युटिकल सेक्टर के लिए उत्पाद बनाती है। वित्त वर्ष 2019-20 में रेवेन्यू में इन सेगमेंट की हिस्सेदारी 95 फीसदी से ज्यादा रही। इसके ग्राहकों में सिंजेंटा एशिया पैसेफिक, सुमीटोमो केमिकल कंपनी और यूपीएल लिमिटेड शामिल हैं। 

साल 2021 की बात करें तो अबतक 8 आईपीओ आ चुके हैं। इनमें IRFC, इंडिगो पेंट्स, Home First Finance, स्टोव क्राफ्ट, ब्रूकफील्ड इंडिया, Heranba इंडस्ट्रीज, न्यूरेका लिमिटेड और रेलटेल जैसी कंपनियां शामिल हैं। मार्च 2021 में 10 से 12 कंपनियां अपना आईपीओ लॉन्च कर सकती है। MTAR टेक्नोलॉजी का IPO 3 से 5 मार्च तक खुलेगा। कंपनी की इस आईपीओ से 596 करोड़ रुपए जुटाने की योजना है। इस IPO का प्राइस बैंड 574-575 रुपए रखा गया है। स्पेशियलिटी केमिकल्स बनाने वाली कंपनी लक्ष्मी ऑर्गेनिक्स का मार्च में 800 करोड़ रुपये का आईपीओ आ सकता है. इसे भी सेबी की मंजूरी मिल चुकी है। 

कल्याण ज्वैलर्स का 1750 करोड़ का आईपीओ, सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक का 400 करोड़ रुपये का आईपीओ, बार्बेक्यू नेशन का 1000 से 1200 करोड़ रुपये का आईपीओ, क्राफ्ट्समैन ऑटोमेशन का 180 करोड़ का आईपीओ, नजारा टेक्नोलॉजीज का 900 से 1000 करोड़ रुपये का आईपीओ, अन्नाई इंफ्रा डेवलपर्स का 250 करोड़ का आईपीओ के अलावा आधार हाउसिंग फाइनेंस और इंडिया पेस्टीसाइड्स जैसी कंपनियां शामिल है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *