अबैकस एएमसी लाएगी आईपीओ, सेबी के पास इश्यू का मसौदा जमा कराया

मुंबई- दिग्गज निवेशक सुनील सिंघानिया की अगुवाई वाली Abakkus Asset Manager Limited ने IPO की तैयारी शुरू कर दी है। कंपनी ने IPO के लिए SEBI के पास ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस यानी DRHP दाखिल किया है।

IPO पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) होगा। इसमें प्रमोटर Abakkus Expert Professional करीब 1.5 करोड़ शेयर बेचेंगे। यानी इस इश्यू से मिलने वाली रकम कंपनी के पास नहीं जाएगी। शेयर बेचने वाले प्रमोटर को इसका फायदा मिलेगा।

वित्त वर्ष 2025-26 में Abakkus Asset Manager का रेवेन्यू ₹796 करोड़ रहा। इस दौरान कंपनी का PAT यानी नेट प्रॉफिट बढ़कर ₹327 करोड़ पहुंच गया। कंपनी का कारोबार मुख्य रूप से इक्विटी इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटेजी का है। Abakkus चार प्रमुख वर्टिकल में काम करती है। कंपनी का कारोबार चार प्रमुख सेगमेंट में फैला है। इनमें अल्टरनेटिव इन्वेस्टमेंट, ऑफशोर इन्वेस्टमेंट, प्राइवेट इक्विटी और म्यूचुअल फंड शामिल हैं।

DRHP में दी गई ICRA की रिपोर्ट के मुताबिक, 31 मार्च 2026 तक Abakkus भारत के डिस्क्रिशनरी PMS सेगमेंट में AUM के लिहाज से चौथे नंबर पर थी। कंपनी का AUM ₹18,538 करोड़ था। इस सेगमेंट में उसकी बाजार हिस्सेदारी 5.3% थी।

कंपनी ने बताया कि ₹12,500 करोड़ से ज्यादा AUM वाले टॉप सात ऑपरेशनल प्रतिद्वंद्वी कंपनियों में वह सबसे तेजी से बढ़ने वाली कंपनी थी। डिस्क्रिशनरी PMS का QAAUM छह साल में बढ़कर करीब ₹20,000 करोड़ हो गया। Abakkus ने म्यूचुअल फंड कारोबार में भी तेजी से विस्तार किया है। कंपनी के मुताबिक, 1 अप्रैल 2002 के बाद शुरू हुए AMCs में वह इक्विटी कैटेगरी की म्यूचुअल फंड स्कीम्स में ₹10,000 करोड़ AUM तक पहुंचने वाली सबसे तेज कंपनियों में शामिल है।

Abakkus की शुरुआत 2018 में सुनील बनवारीलाल सिंघानिया ने की थी। उनके पास एसेट मैनेजमेंट और इक्विटी निवेश का तीन दशक से ज्यादा का अनुभव है। सिंघानिया 2003 से 2017 तक Nippon Life India Asset Management में Investment – Equity फंक्शन के इक्विटीज के ग्लोबल हेड रह चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *