बाजार में 16 पर्सेंट की तेजी के आसार, 95,000 तक जा सकता है सेंसेक्स

मुंबई- मॉर्गन स्टैनली ने इंडिया इक्विटी स्ट्रेटजी आउटलुक में कहा है कि दिसंबर 2027 तक भारतीय शेयरों में 16 फीसदी की तेजी आ सकती है। यानी दिसंबर तक सेंसेक्स 95,000 के पार जा सकता है।

रिपोर्ट के अनुसार, बेहतर होता आय चक्र, अपेक्षाकृत सस्ते मूल्यांकन और विदेशी निवेशकों की कम हिस्सेदारी से इक्विटी के लिए बेहतरीन संभावनाएं बन रही हैं। यानी मौजूदा भाव से सेंसेक्स में 16 पर्सेंट की तेजी आ सकती है। 12 नवंबर 2026 को यह 81,911 पर था। इस लक्ष्य के हिसाब से ट्रेलिंग पीई मल्टीपल 23 गुना बैठता है, जबकि 25 साल का औसत 22 गुना है।

रिपोर्ट में कहा गया है, भारत में टिकाऊ, विविध और स्वतंत्र वृद्धि देखने को मिल रही है। अगर आर्टिफिशल इंटेलिजेंस (एआई) से जुड़ा पूंजीगत खर्च कम होता है या भू-राजनीतिक हालात ठीक होते हैं तो इन खूबियों की वजह से भारतीय शेयरों में तेजी आने की संभावना है। कुल मिलाकर, भारत में कंपनियों की कमाई बढ़ने का चक्र जोर पकड़ रहा है।

ब्रोकरेज फर्म ने कहा, रिटर्न के बारे में हमारे पूर्वानुमान में मजबूत घरेलू वृद्धि, स्थिर वैश्विक वृद्धि, भारत-अमेरिका व्यापार समझौता होना और ब्रेंट तेल की कीमत 100 डॉलर से नीचे रहने की संभावना शामिल है। हमने मौद्रिक नीति में नीतिगत दरों में 75 आधार अंकों की और वृद्धि और अनुकूल तरलता वातावरण की संभावनाएं शामिल की हैं।

मॉर्गन स्टैनली की गिरावट वाली स्थिति, जिसकी संभावना 20 फीसदी है, के अनुसार अगर ब्रेंट क्रूड कई महीनों तक 100 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर रहता है, भारतीय रिजर्व बैंक आर्थिक स्थिरता बनाए रखने के लिए अपनी नीति को सख्त करता है और वैश्विक वृद्धि दर में काफी कमी आती है तो सेंसेक्स गिरकर 68,000 के स्तर पर आ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *