हर शेयर पर 30 रुपये का डिविडेंड, 6 महीने में एक लाख को बनाया 1.75 लाख
मुंबई- GOCL कॉरपोरेशन अपने शेयरहोल्डर्स को वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 30 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड देने वाली है। इसके लिए रिकॉर्ड डेट 22 सितंबर 2026 है। कंपनी की 29 सितंबर को होने वाली सालाना आम बैठक में फाइनल डिविडेंड पर शेयरहोल्डर्स की मंजूरी मिलने के बाद पेमेंट पात्र शेयरहोल्डर्स को 30 दिनों के अंदर कर दिया जाएगा।
कंपनी ने वित्त वर्ष 2025 के लिए 10 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड दिया था। GOCL कॉरपोरेशन लिमिटेड का पुराना नाम गल्फ ऑयल कॉरपोरेशन था। कंपनी एनर्जेटिक्स, माइनिंग एक्सेसरीज और स्पेशिएलिटी केमिकल्स बनाती है। साथ ही रियल्टी डेवलपमेंट के बिजनेस में भी है।
GOCL Corporation के शेयर की कीमत अभी 443.20 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 2200 करोड़ रुपये के करीब है। जून 2026 के आखिर तक कंपनी में प्रमोटर्स के पास 67.82 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। शेयर 2 सप्ताह में 14 प्रतिशत चढ़ा है। 6 महीनों में कीमत 75 प्रतिशत उछली है।

