इस शेयर ने पांच साल में दिया 1675 पर्सेंट का रिटर्न, अभी भी खरीदने की सलाह
मुंबई- टीडी पावर सिस्टम्स के शेयरों ने इस साल 88 पर्सेंट का रिटर्न दिया है। यानी एक लाख का निवेश 1.88 लाख रुपये बन गया है। एसबीआई सिक्योरिटीज ने शेयर को खरीदने की सलाह दी है। उसका मानना है कि यह शेयर 732 रुपये तक जा सकता है।
TD Power Systems इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट बनाती है। सितंबर तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 105.6 फीसदी बढ़कर 123.74 करोड़ रुपये हो गया। पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में कंपनी ने 60.19 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया था। कंपनी के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 65 फीसदी अंतरिम डिविडेंड देने का ऐलान किया है।
बीते पांच साल में इस शेयर ने निवेशकों को करीब 1700 फीसदी रिटर्न दिया है। इसका मतलब है कि अगर आपने 12 नवंबर, 2021 को इस शेयर में एक लाख रुपये का निवेश किया होता तो आज आपका पैसा बढ़कर करीब 18 लाख रुपये हो गया होता। शुक्रवार को शेयर 634.85 रुपये पर बंद हुए।

