इस शेयर में इस साल एक लाख रुपये का निवेश घटकर रह गया 56,000 रुपये

मुंबई- टेक्सटाइल एक्सपोर्टर Gokaldas Exports के निवेशकों को इस साल जमकर घाटा हुआ है। किसी ने अगर इस साल की शुरुआत में इस शेयर में एक लाख रुपये का निवेश किया होगा तो यह रकम अब घटकर 56,000 रुपये रह गई है। हालांकि, अब इसमें तेजी की उम्मीद है।

ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल का मानना है कि यह शेयर 1000 रुपये तक जा सकता है। यानी मौजूदा भाव से इसमें 48 पर्सेंट की तेजी आ सकती है। इसका मतलब कि एक लाख रुपये का निवेश 1.48 लाख रुपये एक साल में बन सकता है।

Gokaldas Exports का सितंबर तिमाही में कंसोलिडेटेड रेवेन्यू सालाना आधार पर 13% बढ़कर ₹1,110 करोड़ रहा। भारत में कंपनी का रेवेन्यू 10% बढ़ा। यह ग्रोथ भारतीय अपैरल एक्सपोर्ट इंडस्ट्री की 1.2% ग्रोथ से काफी ज्यादा रही। अफ्रीका के कारोबार में भी 32% की बढ़ोतरी हुई। ज्यादा बिक्री और बेहतर कीमतों से कंपनी को फायदा मिला। हालांकि, सीजनल कमजोरी का असर भी रहा।

Gokaldas Exports को वित्त वर्ष 2027 की दूसरी छमाही में मार्जिन बेहतर होने की उम्मीद है। इसमें अनुकूल विदेशी मुद्रा दरों से 130-140 बेसिस पॉइंट का फायदा मिल सकता है। ग्राहक डिस्काउंट वापस लेने से 50 बेसिस पॉइंट का लाभ मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा, बढ़ी लागत का बोझ ग्राहकों पर डालने से भी मदद मिलेगी।

Gokaldas Exports भारत में अपनी उत्पादन क्षमता बढ़ा रही है। भोपाल में दूसरे चरण की यूनिट से करीब ₹200 करोड़ और प्रस्तावित रांची यूनिट से करीब ₹400 करोड़ के रेवेन्यू की संभावना है। कंपनी को FY28 से भारत में दो अंकों में वॉल्यूम ग्रोथ की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *