ओएनजीसी में 50 पर्सेंट तक का फायदा मिलने की उम्मीद, यहां तक जाएगा शेयर
मुंबई- सरकारी तेल एवं गैस कंपनी ONGC के शेयरों में 50 प्रतिशत तक रिटर्न मिलने की उम्मीद है। हालांकि, सितंबर तिमाही में मुनाफे में मजबूत बढ़ोतरी और शेयर के सस्ते वैल्यूएशन को देखते हुए ज्यादातर ब्रोकरेज को इसमें आगे तेजी की उम्मीद है।
मोतीलाल ओसवाल ने ओएनजीसी के शेयरों को खरीदने की सलाह दी है। इसका अनुमान है कि यह शेयर 285 रुपये तक जा सकता है। यानी मौजूदा भाव से 22 प्रतिशत तक का फायदा मिल सकता है। ब्रोकरेज के मुताबिक, ओएनजीसी का शेयर अपनी ऐतिहासिक औसत कीमत के मुकाबले सस्ता है।
एंटीक ब्रोकिंग ने ओएनजीसी पर खरीदारी की सलाह बरकरार रखी है। ब्रोकरेज ने टारगेट ₹343 से बढ़ाकर ₹345 कर दिया है। यह मौजूदा भाव से करीब 47 फीसदी ऊपर है। ब्रोकरेज के मुताबिक, सितंबर तिमाही में कंपनी की कमाई उम्मीद के मुताबिक रही। तेल की बेहतर कीमतों और दूसरे कारोबार से कमाई बढ़ी।
ICICI सिक्योरिटीज ने ओएनजीसी को खरीदने की सलाह दी है। हालांकि, ब्रोकरेज ने टारगेट ₹365 से घटाकर ₹350 कर दिया है। मौजूदा भाव से इसमें करीब 50 फीसदी की तेजी की संभावना जताई गई है। ब्रोकरेज के मुताबिक, कंपनी को कच्चे तेल की बेहतर कीमतों से फायदा हुआ है।
नुवामा ने ओएनजीसी पर निवेश घटाने की सलाह बरकरार रखी है। उसने टारगेट ₹223 से मामूली बढ़ाकर ₹224 किया है। यह मौजूदा भाव से करीब 4 फीसदी नीचे है। नुवामा के मुताबिक, उत्पादन बढ़ाने के लिए भारी निवेश के बावजूद कंपनी को अपेक्षित सफलता नहीं मिली है।
ओएनजीसी ने 5 नवंबर को सितंबर तिमाही के नतीजे जारी किए थे। कंपनी का स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 57.3 फीसदी बढ़कर ₹15,489 करोड़ पहुंच गया। वहीं, स्टैंडअलोन रेवेन्यू 32.8 फीसदी बढ़कर ₹43,875 करोड़ रहा। कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट 46.9 फीसदी बढ़कर ₹18,535 करोड़ पहुंच गया। कंपनी ने ₹8 प्रति शेयर अंतरिम डिविडेंड का भी ऐलान किया है, जिसकी रिकॉर्ड डेट 12 नवंबर है।

