रिलायंस इंडस्ट्रीज का फायदा 34 पर्सेंट बढ़कर रिकॉर्ड 29,250 करोड़ रुपये पर

मुंबई-रिलायंस इंडस्ट्रीज ने इस साल की दूसरी तिमाही में कमाई का नया रिकॉर्ड बनाया है। कंपनी का ऑपरेशन्स से रेवेन्यू पिछले साल के 2.83 लाख करोड़ के मुकाबले 28% बढ़कर ₹3.62 लाख करोड़ पर पहुंच गया है। इस दौरान कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 34% बढ़कर 29,550 करोड़ रुपए रहा। एक साल पहले की समान तिमाही में मुनाफा ₹22,092 करोड़ था।

रिलायंस की कुल कमाई में हुई यह बढ़ोतरी मुख्य रूप से उसके ऑयल-टू-केमिकल्स (O2C) बिजनेस के शानदार प्रदर्शन की वजह से रही, जिसे महंगे पेट्रोल-डीजल का फायदा मिला। इतने बेहतर प्रदर्शन के बावजूद कंपनी के शेयरों में भारी गिरावट रही है। 6 महीने में 19% गिरा है। इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक 26% गिरा है।

उधर, हाल में लिस्ट हुई जियो प्लेटफॉर्म्स ने इस साल की दूसरी तिमाही में ₹40,475 करोड़ रेवेन्यू हासिल किया है। पिछले साल इसी दौरान रेवेन्यू ₹36,332 करोड़ था। कमाई बढ़ने के साथ ही कंपनी का मुनाफा भी 14% बढ़कर ₹8,389 करोड़ हो गया है, जो पिछले साल इसी समय ₹7,379 करोड़ था।

जियो प्लेटफॉर्म्स का शेयर 1.12% चढ़कर 1437.50 रुपए पर बंद हुआ। 28 अक्टूबर को ये ₹1,358 पर लिस्ट हुआ था, जो इसके ₹1,119 के इश्यू प्राइस से 21% ज्यादा है। कारोबार खत्म होने पर कंपनी का शेयर 1,419 रुपए पर बंद हुआ था। कंपनी की हर ग्राहक से मासिक 218.8 रुपये की कमाई कर रही है। सितंबर तिमाही में 91 लाख नए ग्राहक जोड़ी है। हर ग्राहक ने मासिक 44.2 जीबी डेटा खर्च किया है। कंपनी छोड़कर जाने वाले यूजर्स (चर्न रेट) की दर 1.6% पर स्थिर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *