Bonfiglioli का आईपीओ 15 अक्तूबर से, ग्रे मार्केट में उछला शेयर, यह है भाव

मुंबई- बोनफिग्लिओली ट्रांसमिशन ₹2,533.66 करोड़ का पब्लिक इश्यू लेकर आ रही है। यह 15 अक्टूबर को खुलेगा और 19 अक्टूबर को बंद होगा। प्राइस बैंड ₹558-₹586 प्रति शेयर है। लॉट साइज 25 शेयर है। इस इश्यू में 4.32 करोड़ शेयरों का केवल ऑफर फॉर सेल (OFS) रहेगा। नए शेयर जारी नहीं होंगे। इसलिए IPO से होने वाली कमाई में से कंपनी को कुछ नहीं मिलेगा।

बोनफिग्लिओली ट्रांसमिशन एक टेक्नोलॉजी-बेस्ड कंपनी है। यह इटली की बोनफिग्लिओली एसपीए की इंडिया यूनिट है। कंपनी मैकेनिकल और इलेक्ट्रो-मैकेनिकल पावर ट्रांसमिशन और इंडस्ट्रियल ड्राइव सॉल्यूशंस उपलब्ध कराती है। कंपनी हाई प्रिसिशन और मिशन-क्रिटिकल गियरबॉक्स व ड्राइव सिस्टम डिजाइन करती है और बनाती है। इनका इस्तेमाल कई तरह की इंडस्ट्रीज में होता है।

कंपनी के इसके प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में कम, मध्यम और भारी क्षमता वाले गियर मोटर और गियरबॉक्स शामिल हैं, जिनकी टॉर्क क्षमता 13 Nm से 1,400 kNm तक होती है। इसमें हेलिकल, बेवेल, प्लैनेटरी और वोर्म गियरबॉक्स व गियर मोटर, इलेक्ट्रिक मोटर; वेरिएबल फ्रीक्वेंसी ड्राइव, सर्वो मोटर व ड्राइव, और रोबोटिक्स एंड ऑटोमेशन सॉल्यूशंस के लिए प्रिसिशन ड्राइव शामिल हैं।

IPO में एंकर निवेशक 14 अक्टूबर को बोली लगा सकेंगे। IPO बंद होने के बाद अलॉटमेंट 21 अक्टूबर को फाइनल हो सकता है। 20 अक्टूबर को शेयर बाजार में दशहरा की छुट्टी है। कंपनी के शेयर NSE और BSE पर 23 अक्टूबर को लिस्ट हो सकते हैं।

जनवरी-जून 2026 के दौरान कंपनी का रेवेन्यू 1,139.17 करोड़ रुपये रहा। शुद्ध मुनाफा 148.58 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। एक साल पहले इसी अवधि में रेवेन्यू 966.50 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 114.97 करोड़ रुपये रहा। जुलाई-दिसंबर 2025 के दौरान रेवेन्यू 2,023.59 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 237.87 करोड़ रुपये रहा। ग्रे मार्केट में बोनफिग्लिओली ट्रांसमिशन का शेयर 26.11 प्रतिशत प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *