5 साल में इस शेयर ने दिया 1200 प्रतिशत का लाभ, 32 फीसदी और बढ़ेगा

मुंबई- शेयर बाजार में तेजी के बीच स्मॉलकैप कंपनी मरीन इलेक्ट्रिकल्स के शेयरों में करीब 9 पर्सेंट की तेजी दर्ज की गई। यह बढ़कर 474 रुपये तक पहुंच गया। इसके शेयर पिछले 6 महीने में अपने निवेशकों को 150 प्रतिशत का मल्टीबैगर रिटर्न दिए हैं। वहीं, एक्सपर्ट का मानना है कि इसमें आगे भी तेजी बरकरार रह सकती है।

HD Capital के प्रदीप हल्धर ने स्टॉक में आगे भी तेजी जारी रहने की उम्मीद जताई है। उनके मुताबिक, गुरुवार को बंद भाव से 32 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी आ सकती है। उन्होंने इस स्टॉक के लिए पहला 495 रुपये और दूसरा 580 रुपये का टार्गेट दिया है। वहीं, जोखिम को कम करने के लिए एक्सपर्ट ने 354 रुपये पर स्टॉक लॉस लगाने की सलाह दी है।

बता दें कि मरीन इलेक्ट्रिकल्स इंडिया के शेयर बाजार में भारी गिरावट के बीच भी अपने निवेशकों को अच्छा मुनाफा कराए हैं। पिछले एक सप्ताह में इसके शेयर 10 प्रतिशत से ज्यादा का रिटर्न दिए हैं, जबकि 1 महीने में 8 फीसदी से ज्यादा की तेजी आई है। वहीं, 6 महीने के दौरान निवेशकों को 165 प्रतिशत से ज्यादा का रिटर्न मिला है। वहीं, इसका इस साल रिटर्न 120 फीसदी से ज्यादा का है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *