एक साल में इस शेयर में एक लाख का निवेश 6.5 लाख रुपये बना, यह है भाव

मुंबई- PH Capital Ltd के शेयरहोल्डर्स को ​जल्द ही 10:1 के रेशियो में बोनस शेयर मिल सकते हैं। इसका मतलब है कि शेयरहोल्डर्स को उनके पास मौजूद हर 1 शेयर पर 10 नए शेयर बोनस के तौर पर मिलेंगे। इसके लिए रिकॉर्ड डेट 7 अक्टूबर 2026 है।

कंपनी का कहना है कि बोनस शेयरों के अलॉटमेंट की तारीख 8 अक्टूबर 2026 है। इन शेयरों में 9 अक्टूबर से ट्रेडिंग की जा सकेगी। हाल ही में कंपनी ने अपना नाम बदलकर AHB Capital Limited किया है। कंपनी ने H L Financial Consultants and Management Services Private Limited के तौर पर शुरुआत की थी। यह 1973 में इनकॉरपोरेट हुई।

1994 में इसका नाम बदलकर Ficom Industries Ltd. हुआ। फिर शेयर बाजारों में लिस्ट होने के बाद कंपनी ने एक बार फिर 2003 में अपना नाम बदलकर P H Capital Limited किया।

PH Capital Ltd के शेयर की कीमत वर्तमान में BSE पर 1355 रुपये है। यह शेयर का 52 सप्ताह का नया उच्च स्तर है। शेयर 2 सप्ताह में 24 प्रतिशत और 3 महीनों में लगभग 40 प्रतिशत मजबूत हुआ है। 6 महीनों में कीमत लगभग 130 प्रतिशत और एक साल में करीब 650 प्रतिशत चढ़ी है। 3 साल में शेयर 1850 प्रतिशत और 10 साल में 5400 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त देख चुका है।

अप्रैल-जून 2026 तिमाही में PH Capital का रेवेन्यू 98.49 लाख रुपये रहा। इस बीच कंपनी ने 29 लाख रुपये का शुद्ध घाटा देखा। जून 2025 तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 57.99 करोड़ रुपये रहा था। साथ ही कंपनी 7 करोड़ रुपये के मुनाफे में रही थी। वित्त वर्ष 2026 के दौरान कंपनी ने 112.68 करोड़ रुपये का रेवेन्यू और 3.24 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *