एक साल में यह शेयर एक लाख के निवेश को बना सकता है 1.53 लाख रुपये

मुंबई- ऐप्टस वैल्यु हाउजिंग फाइनेंस के शेयरों में कल अच्छी खासी तेजी रही और ये शेयर 219 रुपये के पार पहुंच गए। उधर ब्रोकरेज हाउस चॉइस इंस्टिट्यूशनल इक्विटीज ने कहा कि यह शेयर एक साल में 50 पर्सेंट से ज्यादा बढ़ सकता है।

रिपोर्ट के मुताबिक, अगले एक वर्ष में ऐप्टस वैल्यु के शेयरों में 50.7% की बंपर तेजी आने की उम्मीद है और ऊपर से 2% का अनुमानित डिविडेंड जोड़ दें तो यह निवेशकों को कुल 52.7% का बंपर रिटर्न दिला सकता है। ब्रोकरेज ने इस शेयर के लिए 330 का टारगेट प्राइस तय किया है।

कंपनी के प्रबंधन के तहत संपत्तियों (AUM) में लगातार मजबूत वृद्धि देखी जा रही है। जहां वित्त वर्ष 2025 में यह 108.7 अरब रुपये था, वहीं यह बढ़कर वित्त वर्ष 2029 तक 240.1 अरब रुपये पहुचने का अनुमान है। अनुमानों की बात करें तो कंपनी की एयूएम वृद्धि दर में FY26 के 20.6% से लगातार सुधार की उम्मीद है।

ऐप्टस अपने प्रतिस्पर्धियों की तुलना में सबसे अधिक लाभप्रदता दर्ज करने वाली कंपनियों में से एक है। औसत परिसंपत्तियों पर रिटर्न (ROAA) लगातार मजबूत बना हुआ है। वहीं इक्विटी पर रिटर्न वित्त वर्ष 2025 में 18.6% जिसके वित्त वर्ष 2026 में 20% के जोन में घुसने के बाद वित्त वर्ष 28 तक बढ़ने रहने का अनुमान है।

वित्तीय वर्षों के दौरान कंपनी की संपत्ति की गुणवत्ता में निरंतर सुधार और मजबूती देखने को मिलती है। यदि ग्रॉस एनपीए (GNPA) की बात करें, तो यह वित्तीय वर्ष 2026 और वित्तीय वर्ष 2027 में 1.5% पर स्थिर बना रहता है, जिसके बाद इसमें गिरावट का रुख शुरू हो चुका है। इसके FY28 में घटकर 1.4% तथा FY29 में और बेहतर होकर 1.3% पर आने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *