वेदांता देगी लाभांश, आज होगा फैसला, इसकी रिकॉर्ड तारीख यह है, जानिए भाव
मुंबई- वेदांता लिमिटेड के बोर्ड की बैठक 8 अक्टूबर 2026 को होगी। इसमें वित्त वर्ष 2026-27 के पहले अंतरिम डिविडेंड पर फैसला लिया जा सकता है। वेदांता ने बताया कि अगर अंतरिम डिविडेंड घोषित होता है, तो इसके लिए 14 अक्टूबर 2026 को रिकॉर्ड डेट तय की गई है। इसी तारीख के आधार पर यह तय होगा कि डिविडेंड पाने के लिए कौन से शेयरधारक पात्र होंगे।
वेदांता इस साल पहले भी निवेशकों को अंतरिम डिविडेंड दे चुकी है। कंपनी ने 27 मार्च 2026 की एक्स डेट के साथ ₹11 और 26 अगस्त 2025 की एक्स डेट के साथ ₹16 का अंतरिम डिविडेंड दिया था। वेदांता ने हाल ही में 30 सितंबर 2026 को समाप्त दूसरी तिमाही और पहली छमाही के उत्पादन आंकड़े भी जारी किए हैं। कंपनी के जिंक इंडिया कारोबार का प्रदर्शन मजबूत रहा।
दूसरी तिमाही में चांदी का उत्पादन भी 20% बढ़कर 173 टन रहा। वहीं, विंड पावर प्रोडक्शन 17% बढ़कर 155 मिलियन यूनिट हो गया। जिंक इंटरनेशनल का कुल उत्पादन दूसरी तिमाही में 53 हजार टन रहा। भारत के कॉपर कारोबार में बिक्री 16% बढ़कर 52 हजार टन रही। दूसरी ओर, अंतरराष्ट्रीय कॉपर बिक्री 74% घटकर 6 हजार टन रह गई।

