महिंद्रा समूह का यह शेयर दे सकता है 42 प्रतिशत तक रिटर्न, यह रहा अनुमान

मुंबई-महिंद्रा ग्रुप की रियल एस्टेट कंपनी महिंद्रा लाइफस्पेस डेवलपर्स को लेकर Emkay Research का नजरिया मजबूत है। ब्रोकरेज ने शेयर को खरीदने की सलाह दी है। उसका मानना है कि यह शेयर 500 रुपये तक जा सकता है। यानी मौजूदा भाव 351 रुपये की तुलना में इसमें 42 प्रतिशत तक फायदा मिल सकता है।

Emkay के मुताबिक, महिंद्रा लाइफस्पेस का कारोबार लगातार आगे बढ़ रहा है। सितंबर तिमाही में महालक्ष्मी का बीकनहिल और पुणे का सिटाडेल प्रोजेक्ट प्री-सेल्स के लिए शुरू हो गया है। कंपनी अब पुणे के महालुंगे प्रोजेक्ट को लॉन्च करने की तैयारी में है। इसका GDV करीब ₹3,500 करोड़ है। इसके अलावा बोरीवली, बेंगलुरु और मुलुंड में तीन और प्रोजेक्ट FY27 की दूसरी छमाही में पाइपलाइन में हैं। इन तीनों का कुल GDV करीब ₹4,100 करोड़ है।

Emkay के मुताबिक, कंपनी वित्त वर्ष 2027 में ₹4,500-5,000 करोड़ की प्री-सेल्स का लक्ष्य हासिल कर सकती है। कंपनी ने FY27 में ₹10,000-20,000 करोड़ के GDV का बिजनेस डेवलपमेंट करने का लक्ष्य रखा है। महिंद्रा रेनफॉरेस्ट कंपनी के बड़े प्रोजेक्ट्स में शामिल है। इसका GDV करीब ₹12,000 करोड़ है। पहले चरण में 12 टावर हैं। इनमें से पांच टावर लॉन्च हो चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *