एचडीएफसी बैंक के शेयर में मिल सकता है 74 प्रतिशत रिटर्न, यह है इसका भाव
मुंबई- प्राइवेट सेक्टर के सबसे बड़े लेंडर HDFC Bank के शेयरों में 74 प्रतिशत का रिटर्न मिल सकता है। यह शेयर इस समय 704 रुपये के आस पास कारोबार कर रहा है। उधर, Emkay Research ने बैंक को खरीदने की सलाह दी है। ब्रोकरेज का कहना है कि यह शेयर 1225 रुपये तक जा सकता है। यानी मौजूदा भाव से करीब 74% की तेजी की गुंजाइश है।
ब्रोकरेज का कहना है कि लंबे समय तक कमजोर प्रदर्शन के बाद HDFC Bank का वैल्यूएशन अब आकर्षक दिख रहा है। अगर नए नेतृत्व में कारोबार सुधरता है और FPI आउटफ्लो कम होता है, तो शेयर में री-रेटिंग हो सकती है।
HDFC Bank में नेतृत्व को लेकर बना लंबा असमंजस अब खत्म हो गया है। RBI ने 1 अक्टूबर को अनूप बागची को बैंक का नया MD और CEO बनाने की मंजूरी दी थी। उनका तीन साल का कार्यकाल 27 अक्टूबर 2026 से शुरू होगा।
बागची की नियुक्ति से बैंक के निवेशकों और ग्राहकों का भरोसा लौट सकता है। बागची का ICICI Bank Group में लंबा अनुभव रहा है। उनका नेतृत्व का तरीका ज्यादा दखल देने वाला नहीं है। वह बड़े रणनीतिक मुद्दों पर फोकस करते हैं और टीम को काम करने की आजादी देने में भरोसा रखते हैं।
नए MD के सामने कई अहम काम होंगे। सबसे पहले वरिष्ठ प्रबंधन में स्थिरता लानी होगी। इसके साथ ही डिपॉजिट ग्रोथ को फिर रफ्तार देनी होगी। नई ब्रांचों की प्रोडक्टविटी सुधारना भी जरूरी होगा। बैंक को टेक्नोलॉजी और डिजिटल क्षमता मजबूत करनी होगी। इसके अलावा मिस-सेलिंग जैसे पुराने मामलों से जुड़े प्रोसेस में भी सुधार करना होगा।
मोतीलाल ओसवाल ने भी HDFC Bank को खरीदने की सलाह दी है। उसका अनुमान है कि यह शेयर 925 रुपये तक जा सकता है। यानी 32 प्रतिशत तक रिटर्न मिलने की उम्मीद है। PL Capital ने कहा है कि यह शेयर 950 रुपये तक जा सकता है। यानी 35 प्रतिशत तक का फायदा मिलने की उम्मीद है।
ICICI Securities ने ₹920 का टारगेट दिया है। यह टारगेट करीब 30.6% की तेजी दिखाता है। रिपोर्ट में बागची की नियुक्ति को बैंक के लिए नया दौर शुरू हो गया है। एक साल में इस शेयर में 27 प्रतिशत का घाटा मिला है।

