दो बड़ें बैंकों में अनूप बने सरदार, बागची के सामने निवेशकों का विश्वास प्रमुख चुनौती

मुंबई- देश के दो बड़े प्राइवेट बैंकों में दो अनूप की नियुक्ति हुई है। कोटक बैंक में जहां अनूप साहा नए मुखिया बने हैं वहीं HDFC बैंक ने अनूप बागची को मैनेजिंग डायरेक्टर और चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर नियुक्त किया है। बागची 27 अक्टूबर से पदभार संभालेंगे। उनका कार्यकाल 3 साल का होगा। उनके सामने प्रमुख चुनौतियां निवेशकों का विश्वास कायम करने और बैंक ब्रांड को मजबूती देने जैसी प्रमुख चुनौतियां हैं। बैंक का शेयर एक साल में 30 पर्सेंट तक गिर गया है।

RBI से मंजूरी मिलने के बाद बैंक ने कहा, मौजूदा MD और CEO शशिधर जगदीशन का कार्यकाल 26 अक्टूबर को समाप्त हो रहा है। जगदीशन ने अगले कार्यकाल के लिए री-अपॉइंटमेंट की मांग नहीं की थी। अनूप बागची का बैंकिंग और फाइनेंशियल सेक्टर में 30 साल से ज्यादा का अनुभव है। भारत के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक HDFC की कमान संभालने से पहले वे ICICI प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस के MD और CEO पद पर रह चुके हैं।

बैंक ने टॉप पद के लिए दो नामों का प्रस्ताव भेजा था। इनमें पहला नाम अनूप बागची का था। दूसरा नाम कायद भरूचा का था, जो HDFC बैंक के डिप्टी MD हैं। बागची 2023 से आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस के एमडी और सीईओ थे। इससे पहले उन्होंने आईसीआईसीआई बैंक में कई अहम जिम्मेदारियां संभाली थी।

बागची ने आईआईटी कानपुर से 1990 में केमिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी। उसके बाद वह मैनेजमेंट की पढ़ाई के लिए आईआईएम बेंगलोर चले गए। उनका करियर एक इंजीनियर से सफल बैंकर बनने की मिसाल है। फाइनेंस और बैंकिंग की दुनिया का उन्हें व्यापक अनुभव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *