इस शेयर का भाव जा सकता है 4,627 रुपये, 40 फीसदी मिल सकता है लाभ

मुंबई- एसपीआर ऑटो टेक्नोलॉजी का शेयर इस समय 4,627 रुपये पर चल रहा है। इसमें आगे 40 फीसदी से ज्यादा का फायदा मिल सकता है।

ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने इसे खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए 6,150 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। इसका मतलब है कि करेंट प्राइस लेवल से यह शेयर 37 फीसदी चढ़ सकता है। ब्रोकरेज फर्म ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि एसपीआर ऑटो टेक्नोलॉजीज ट्रेडिशनल ऑटो मैन्युफैक्चरर से अब डायवर्सिफायड, टेक्नोलॉजी-आधारित, पावरट्रेन-एग्नॉस्टिक मोबिलिटी प्लेटफॉर्म बनने की तरफ बढ़ रही है।

कंपनी का पिस्टन बिजनेस कैश-फ्लो का बड़ा सोर्स है। कंपनी को अपनी लीडरशिप पोजीशन का भी फायदा मिलता है। इसका मार्जिन अगली प्रतिद्वंद्वी कंपनी से करीब 500 बेसिस प्वाइंट्स ज्यादा है। इसका कोर रिटर्न ऑन कैपिटल एंप्लॉयड (RoCE) भी 50 फीसदी है। ब्रोकरेज फर्म ने कहा है कि कंपनी को बढ़ते मल्टी-फ्यूल अपॉर्चुनिटीज का फायदा मिल रहा है।

एसपीआर ऑटो टेक्नोलॉजीज अधिग्रहण पर भी निवेश कर रही है। इसने Antolin, Takahata, TGPEL और EMFi जैसी कंपनियों का अधिग्रहण किया है। इससे कंपनी को खुद को डायवर्सिफायड बनाने में मदद मिली है। कंपनी एक स्केलेबल ऑटो कंपोनेंट प्लेटफॉर्म बना रही है।

एसपीआर ऑटो टेक्नोलॉजीज का शेयर बीते छह महीने में 54 फीसदी चढ़ा है, जबकि बीते एक साल में 77 फीसदी चढ़ा है। इस दौरान निफ्टी का रिटर्न क्रमश: 1.27 फीसदी और माइनस 7.40 फीसदी रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *